बसंल स्पोर्ट ट्राफी के क्वार्टर फाइनल में मेगा ट्रेंड ने मारी बाजी
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के अन्तर्गत फेज 1 से फेज 4 तक के अभ्यर्थियों के लिए 14 दिसम्बर तक आवंटित कॉलेजों में शेष फीस जमा करने की तिथि बढ़ाई गयी है। पहले 12 दिसम्बर तक ही अंतिम तिथि थी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड की राज्य समन्वयक अमिता वाजपेयी ने बताया कि विद्यार्थियों की सहुलियत देने के लिए एक बार और तिथि का विस्तार किया गया है। अब विद्यार्थी आवंटित कॉलेज में जाकर 14 दिसम्बर को सायं छह बजे तक शेष शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस तिथि विस्तार के कारण अब पूल काउंसलिंग के पंजीकरण की प्रक्रिया 17 दिसम्बर से शुरू होगी।
प्रोफेसर अमिता वाजपेयी ने पूल काउसिंलिंंग के बारे में बताया कि पूल काउंसलिंग हेतु पंजीकरण 16 की जगह 17 दिसम्बर से प्रारम्भ हो रहा है। पूल काउन्सिलिंग में भाग लेने वाले समस्त अर्ह अभ्यर्थी को 750 रुपये पंजीकरण शुल्क एवं 51,250 रुपये महाविद्यालय शुल्क ऑनलाइन (डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से) जमा करना होगा। इस प्रक्रिया में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को आवंटित महाविद्यालय में प्रवेश न लेने की स्थिति में अभ्यर्थी द्वारा जमा महाविद्यालय शुल्क किसी भी दशा में वापस नहीं किया जायेगा।








1 Comment
i like this excellent post