दिसंबर का महीना चल रहा है और ऐसी कड़ाके कि सर्दी में आजकल हरी मटर खूब बिक रही है यदि इस हरी मटर कच्चे दाने ही मुँह में रख लें तो एक मुँह में एक मीठा मीठा ताजगी का अहसास होता है। आपको तो पता ही है सर्दी के मौसम सब्जियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सब्जी है हरी मटर ही है, जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं। यूं तो मटर साल भर पाई जाती है, लेकिन सर्द मौसम में ताजी मटर खाने का स्वाद ही अलग है। मटर खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है उतनी ही सेहत के लिए फयदेमंद भी है।
बता दें कि हरी मटर में विटामिन ए, बी, सी और डी पाया जाता है, इसलिए इसे विटामिन का पावर हाउस भी कहा जाता है। यह बहुत कम कैलोरी और फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, आयरन से भरपूर मटर सेहत का खजाना है।
हरी मटर न सिर्फ आपके खाना का स्वाद बढ़ाती है बल्कि ये आपको हेल्दी भी बनाती है। हरी मटर कई बीमारियों के उपचार में सहायक है। हरी मटर स्किन और बालों दोनों के लिए फयदेमंद है। लेकिन आप जानते हैं हरी मटर के कुछ साइड इफेक्ट भी है।
आइए जानते हैं कि हरी मटर सेहत के लिए किस तरह फयदेमंद है और इसके कौन-कौन से साइड इफेक्ट है।
हरी मटर डायबिटीज को नियंत्रित करती हैं। हरी मटर में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर में खून की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है। मटर हड्डियों की हिफाजत करने का भी काम करती है। हरी मटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है साथ ही हड्डियों में होने वाले ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
हरी मटर को सबसे अच्छा वेट लॉस डाइट माना जाता है। फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से इसे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
फइबर से भरपूर मटर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। ये शरीर में अच्छे बैक्ट्रिया को बढ़ाती है जिससे आंत ठीक रहती है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं तो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। मटर में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम दिल को स्वस्थ रखते हैं।
मटर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाता है। मटर शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। मटर में पाया जाने वाला कोलेजन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे त्वचा बेदाग और चमकदार बनती है।









1 Comment
i love this perfect article