Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    जवां बनना चाहते हैं तो खाएं गाजर, इम्मुनिटी के साथ बढ़ेगी आंखों की रोशनी भी

    ShagunBy ShagunDecember 20, 2020 Featured 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597

    विटामिन सी की मात्रा भी होती है भरपूर गाजर, आयुर्वेदाचार्य के अनुसार जवां भी बनाये रखने में करता है मदद

    कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी व विटामिन बी1 के साथ ही कई तरह के खनिज लवण व एंटीआक्सीडेंट्स से भरपूर गाजर का सेवन से आपकी आंखें तो तंदुरूस्त रहेंगी ही, साथ ही आपको जवां भी बनाए रखेगा। सर्दी के मौसम में कम दाम में मिलने वाला गाजर की सब्जी के साथ ही जूस बनाकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

    इस संबंध में आयुर्वेदाचार्य डाक्टर एसके राय का कहना है कि गाजर में प्रति सौ ग्राम में काब्रोहाइड्रेट नौ ग्राम, शर्करा पांच ग्राम, आहारीय रेशा तीन ग्राम, वसा .2 ग्राम, प्रोटीन एक ग्राम, विटामिन ए एक प्रतिशत, बीटा कैरोटीन 77 प्रतिशत, थायमिन (विटामिन बी-1) तीन प्रतिशत, राइबोफ्लेविन (विटामिन बी-2) तीन प्रतिशत, नायसिन (विटामिन बी-3) 12 मिली ग्राम, विटामिन (विटामिन बी-6) .1 मिलीग्राम पाया जाता है। इसके अतिरिक्त इसमें विटामिन सी 70 मिग्रा, कैल्शियम 33 मिग्रा, मैग्नीशियम 18 मिग्रा, पोटेशियम 240 मिग्रा, फास्फोरस 35 मिग्रा, सोडियम 2.4 मिग्रा मिलता है।

    पीलिया की प्राकृतिक औषधि है कच्ची गाजर :

    आयुर्वेदाचार्य डाक्टर एसके राय ने बताया कि गाजर का जूस पीने या कच्ची गाजर खाने से कब्ज की परेशानी खत्म हो जाती है। यह पीलिया की प्राकृतिक औषधि है। इसका सेवन ब्लड कैंसर और पेट के कैंसर में भी लाभदायक है। इसके सेवन से कोषों और धमनियों को संजीवन मिलता है। गाजर में बिटा-केरोटिन नामक औषधीय तत्व होता है, जो कैंसर पर नियंत्रण करने में उपयोगी है।

    डाक्टर एसके राय ने बताया कि इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होने के साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। गाजर के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है। विटामिन के और व्हिटॅमिन बी 6 का अच्छा स्रोत है। नियमितरूप से गाजर खाने से जठर में होने वाला अल्सर और पचन के विकार दूर कर सकते हैं। गाजर में आम्ल घटक होते हैं जो शरीर में मौजूद आम्ल का प्रमाण संतुलित करके रक्त शुद्ध करता है। गाजर में पोटेशियम होता है, जो रक्तदाब बढ़ाने में मदद करता है। गाजर खाने से मुंह में हानिकारक किटाणुओं का नाश होता है और दांत में लगने वाला कीडा नही लगता है। जले ठिकाने पर लगाने से तकलीफ कम होती है। इसमें कॅरोटीनॉड्स होते है जो शरीर में मौजूद रक्त की शक्कर नियंत्रित रखने में मदद करती है। नियमीत रूप से गाजर खाने से बाल, आंख और त्वचा का आरोग्य सुधारता है।

    समय के पहिए को रोक पाना भले ही किसी के लिए संभव न हो लेकिन लंबे समय तक जवां बने रहने के लिए कुछ उपाय तो किए ही जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है गाजर का सेवन करना। दरअसल, इसमें बीटा−कैरोटीन और एंटी−ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो विभिन्न कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और एजिंग के साइन्स को लंबे समय तक आने से रोकते हैं। इतना ही नहीं, गाजर का सेवन रूखी त्वचा, पिंपल्स, पिगमेंटेशन आदि समस्या से भी निजात दिलाते हैं।

    गाजर प्लैक और खाद्य कणों को मुंह से निकालकर दांतों व पूरे मुंहे की सफाई करने का काम करता है। ठीक उसी तरह, जिस प्रकार एक टूथब्रश व टूथपेस्ट अपना काम करता है। गाजर में पाए जाने वाले मिनरल्स दांतों को किसी भी तरह की क्षति से बखूबी बचाते हैं। इसके अतिरिक्त गाजर मसूड़ों को उत्तेजित करके अधिक लार उत्पन्न करने में मदद करता है और यह लार क्षारीय होने के कारण कैविटी बनाने वाले बैक्टीरिया को संतुलित करके दांतों की रक्षा करता है।

    गाजर हृदय के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें कैरोटीनॉयड्स पाए जाते हैं जो किसी भी तरह के हृदय रोग की आशंका को कम करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें बीटा−कैरोटीन के साथ−साथ अल्फा कैरोटीन और ल्यूटिन भी पाया जाता है। गाजर का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. replica.is on December 21, 2020 2:31 pm

      i like this fabulous post

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading