फुटपाथों पर नही रहेगा कोई भूखा पेट
बाराबंकी, 24 दिसंबर 2020: उप्र एहसास फ़ूड बैंक बाराबंकी द्वारा शहर के फुटपाथी जरूरतमंद लोगों को ठंढ से बचाने के लिए अभिनव कार्य किया जा रहा है। बीते 20 दिसम्बर से रात्रि 9 बजे के बाद शहर में फुटपाथ पर पाए जाने वाले, रैन बसेरों में रात्रि व्यतीत करने वाले, रिक्शो पर सोने वाले रिक्शा चालकों को गुड़ मूंगफली की पट्टी, रामदाने व लाई के लड्डू, गजक आदि खाने की सामग्री देकर उनको भूखे नही सोने व ठंढ से बचाने का कार्य किया जा रहा है।

समाज सेवी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन की टीम के सहयोग रात्रि में रेलवे स्टेशन, देवा रोड, पटेल तिराहा, सतरिख नाका, धनोखर चौराहा आदि स्थानों पर लगभग साढ़े तीन सौ लोगों को गुड़ पट्टी, रामदाना व लाई के लड्डू वितरित किया जा चुका है, वितरण का यह कार्य शीत लहर तक निरंतर जारी रहेगा। समाजसेवी रत्नेश कुमार ने बताया कि गुड़ मूंगफली, रामदाना खाने से जाड़े के मौसम में बहुत फायदा करता है, जो लोग ठंढ में रात्रि फुटपाथ पर बिताते हैं उन्हें ठंढ से बचाने में यह खाने वाली गुड़ मूंगफली रामदाना के लड्डू वितरित किया जा रहा है। फ़ूड बैंक का मकसद है कि किसी की भूख से वे ठंढ से जनहानि नही होनी चाहिए।
श्री कुमार ने कहा कि एहसास फ़ूड बैंक बाराबंकी में पिछले 38 महीने से 100 बेसहारा लोगों को भोजन कराने के लिए राशन किट का वितरित कर रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। ठंढ में फुटपाथी जीवन को भी बचाना हमारा व फ़ूड बैंक कर्तव्य है, जिसे शचि सिंह के सहयोग से पूरा किया जा रहा है। गुड़ मूंगफली की पट्टी, रामदाना लाई के लड्डू वितरण में पत्रकार आसिफ हुसैन, लवकुश शरण आनंद, मनीष सिंह, अनिल यादव, पंकज राणा आदि लोगों का सहयोग रहा है।







