Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सपा सरकार बनते ही पहला कैबिनेट निर्णय दलितों व पिछड़ों के लिये, पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लागू करना: अखिलेश यादव

    ShagunBy ShagunJanuary 3, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 508

    पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष समिति ने शुरू किया राजनैतिक दलों से मिलने का अभियान, आज मिले सबसे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से

    लखनऊ, 03 जनवरी, 2021: एससी /एसटी के 2 लाख रिवर्ट कार्मिकों को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने पदोन्नति में आरक्षण का लम्बित बिल पास कराने व पिछड़े वर्गों हेतु भी पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था प्रदेश में बहाल कराने को लेकर आज से आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने सभी राजनैतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मिलने का कार्यक्रम शुरू किया है।

    आज सबसे पहले आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके पार्टी कार्यालय में मुलाकात कर लगभग 1 घण्टे तक इन ज्वलन्त मुद्दों पर चर्चा की।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक अवधेश कुमार वर्मा ने अखिलेश यादव के समक्ष यह मुद्दा उठाया कि सपा सरकार में 2 लाख दलित कार्मिकों को रिवर्ट किया गया, जो बहुत ही गम्भीर मामला है। जिससे आज तक दलित कार्मिक उबर नहीं पाये। ऐसे में सबसे पहले समाजवादी पार्टी को अपनी गलती मानकर हमारे संवैधानिक अधिकारों के लिये दो टूक बात करनी पड़ेगी।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उनकी सरकार में कुछ गलतियां हो गयी हैं, जिसे हम सुधारेंगे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट की मीटिंग में अनुसूचित जाति/ जनजाति के लिये पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लागू कराते हुए रिवर्ट कार्मिकों का पूर्व तिथि से सम्मान वापस किया जायेगा और साथ ही पिछड़े वर्गों के लिये भी पदोन्नति में आरक्षण की पूर्व प्राविधानित व्यवस्था को भी बहाल कराया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी दलित व पिछड़ें कार्मिकों के अधिकार के लिये हमेशा खड़े होने का संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मीटिंग में इस संवैधानिक मुद्दे पर चर्चा करने वाले आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति संयोजक मण्डल सर्वश्री अवधेश कुमार वर्मा, डा रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, एसपी सिंह, अनिल कुमार, श्याम लाल व अन्जनी कुमार ने कहा आगे भी सभी राजनैतिक पार्टियों के अध्यक्षों से लगातार मुलाकातें जारी रहेंगी, जब तक केन्द्र की मोदी सरकार पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था लोकसभा से पारित नहीं कर देती।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading