पावर कार्पोरेशन प्रबंधन में माना बिलिंग सॉफ्टवेयर में हुई गलती जल्द होगा जायेगा सुधार
पूरे यूपी प्रदेश में 15 लाख से ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओ जो शहरी क्षेत्र आरएपीडीआरपी के अंतर्गत एचसी एलव बिलिंग सॉफ्टवेयर में आते हैं उनके द्वारा जमा बिल को बकाया राशि में दर्शाने से पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओ का टेंशन बढ़ा दिया है। उपभोक्ता परिषद ने इस मामले पर मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि तुरंत दर्जनों उपभोक्ताओ का बिजली बिल लेकर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एम देवराज व निदेशक वाणिज्य ए के श्रीवास्तव से शक्तिभवन में मुलाकात की और बिलिंग सॉफ्टवेयर की समस्या से अवगत कराया और कहा पूरे प्रदेश में इस समस्या से लाखों उपभोक्तओ का टेंशन बढ़ गया है।
वह बिजली दफ्तरों के चक्कर लगा रहे कि उनका जो बिल जमा उसकी जमा राशि बकाये के रूप में उनके घर पर मिलने वाले बिल में दर्शायी जा रही जो गलत है अन्त्तता पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने माना ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए था जल्द बिलिंग सॉफ्टवेयर में सुधार किया जायेगा उपभोक्ता परिषद् ने इस मामले पर प्रबंधनिदेशक मध्यांचल से भी बात की और उपभोक्ताओ के टेंशन दूर करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भले बिजली बिल में बकाए के रूप में दर्शायी जा रही जमा राशि वसूली नहीं जा रही लेकिन बकाए में दर्शायें बहुत गलत है उपभोक्ताओ को अनावश्यक टेंशन हो रही ऐसे अबिलम्ब दूर होना चाहिए।
परिषद ने इस बात पर भी चेयरमैन और प्रबंध निदेशक श्री एम देवराज से बात की, कि घर पर उपभोक्ताओ को जो बिल मिल रहा उसमे केवल यूनिट और पूरा भुगतान दिखाया जा रहा जबकि उसमेँ फिक्स्ड चार्ज इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी एनर्जी चार्ज सबकी अलग अलग राशि दिखनी चाहिए जिससे उपभोक्ता समझ सकें उसका बिजली का बिल सही है या गलत ! जिस पर चेयरमैन पावर कार्पोरेशन ने उपभोक्ता परिषद से एक ऐसा प्रारूप बिल का साझा करने को कहा जो उपभोक्ताओ के हिसाब से सरल हो उपभोक्ता परिषद जल्द ही एक सरल प्रारूप प्रबंधन को सौपेगा।
उपभोक्ता परिषद ने कहा यह बहुत गंभीर मामला है कभी बिलिंग सॉफ्टवेयर में जमा धनराशि बकाये में दिखायी जाती है तो कभी उपभोक्ताओ को मोबाइल पर कुछ धनराशि का बिल भेजा जाता है। काउंटर पर जब जमा करने जाते कुछ अलग धनराशि का बिल जमा होता है। सब मिलकर ऐसा प्रतीत होता है कि बिलिंग का काम नौसिखये लोगों को दे दिया गया है जो उपभोक्ताओ के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।







