बाराबंकी, 16 मार्च, 2021: शहर के नई बस्ती पीरबटावन की निवासी लावारिश दशा में पाई गई एक पांच वर्षीय बालिका को चाइल्ड लाइन 1098 की टीम ने परिजनों की तलाश कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कराकर परिजनों के संरक्षण में सुपुर्द किया है।
बता दें कि 12 मार्च की शाम को नई बस्ती पीरबटावन की पांच वर्षीय बालिका घर से खेलते खेलते शहर में भटक गईं जिसे स्थानीय लोगों ने कोतवाली नगर की पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड लाइन 1098 की टीम के संरक्षण में दिया जिसे चाइल्ड लाइन टीम ने बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया और कोविड-19 की जांच करवाई।
इसी बीच टीम ने बालिका के परिजनों की तलाश किया। परिजनों के मिलने पर बालिका को परिजन सहित न्यायालय बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। न्यायपीठ ने परिजनों को सुपुर्द किये जाने का आदेश पारित किया और चाइल्ड लाइन ने माता पिता के संरक्षण में सुपुर्द कर दिया है। बालिका को माता पिता से मिलाने में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य नीलम सिंह, जीनत बेबी और जिला समन्वयक जियालाल का विशेष योगदान रहा।







