बारबंकी, 23 मार्च, 2021: चाइल्ड लाइन 1098 की टीम द्वारा बंकी ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय पिपरौली में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण की जागरूकता का कार्यकम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदू देवी और एसएमसी के दिलीप कुमार ने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा कि विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है इसका उद्देश्य लोगों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता के जनमानस को संवेदित करना है।
चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक जियालाल ने बच्चों को बताया कि जल को कैसे दुरुपयोग से बचाएं, बारिश के पानी का संरक्षण कैसे करें। घटते भूगर्भ जल पर चिंता व्यक्त किया और कहा कि हमें जीवन के लिए जल की अनिवार्य आवश्यकता है इसलिए जल संरक्षण करना बहुत जरूरी है।
चाइल्ड लाइन 1098 के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चे किसी भी मुसीबत में फंसे हो तो वह अपनी मदद के लिए 1098 पर फोन करें जैसे खोए-पाए, प्रताड़ित, बालश्रमिक, भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल तस्करी आदि। चाइल्ड लाइन सदस्य नीलम सिंह ने टोल फ्री नंबर (आपातकालीन सेवाएं) के बारे में बताया जैसे अगर कहीं पर आग लग जाए तो 101 पर फोन करें, किसी प्रसव महिला की मदद के लिए 102 पर फोन करें, कहीं दुर्घटना हो जाए तो घायल व्यक्ति की मदद के लिए 108 पर फोन करें, अगर कहीं पुलिस मदद की जरूरत हो तो 112 पर फोन करें किसी महिला को कोई प्रताड़ित करें तो उसकी मदद के लिए 181 पर फोन करें अगर कोई किसी को मोबाइल द्वारा फोन कर या गलत मैसेज कर परेशान करे तो उसकी मदद के लिए 1090 पर फोन करें।
इस कार्यक्रम में अनुदेशक निधि वर्मा, सविता वर्मा, सहायक अध्यापक रामगणेश, शीतल प्रसाद, प्रीती कनौजिया, निगार आँसमा, शिक्षामित्र संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।







