Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अच्छी सड़कों से यूपी बनेगा देश का अव्वल राज्य: केशव मौर्य

    ShagunBy ShagunMarch 23, 2021 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 645

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग बेहतर पुल-पुलियों और अच्छी सड़कों के माध्यम से प्रदेश को देश का अव्वल राज्य बनाये जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने विभाग के कराये विभिन्न कार्यों का जिक्र करते हुए मंगलवार को कहा कि इससे विभिन्न जनपदों में लोगों को काफी सुविधा हुई। वर्तमान सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, उसे पूरा करके भी दिखाती है।

    उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग बेहतर पुल-पुलियों और अच्छी सड़कों के माध्यम से प्रदेश को देश का नम्बर-1 राज्य बनाये जाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में जनपद महोबा में रामनारायण के खुडे से चौपडा होते हुए सूपा तक मार्ग का नवनिर्माण कराये जाने के लिए 220.66 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    उन्होंने कहा कि वहीं पीडब्लयूडी राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत पक्की व बेहतर सड़कों का जाल बिछाने के लिए भी प्रयासरत है। इसके मद्देनजर जनपद एटा में जलेसर-सिकंदरा राऊ मार्ग को और अधिक चौड़ा करके मजबूत बनाये जाने के लिए 1,266.5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

    उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ वादे किए, हमने करके दिखाया। जनपद मिर्जापुर में अदलहाट भुईली शेरवा सिकंदरपुर मार्ग किमी-10 से 22.84 तक के भाग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य कराया गया। उपमुख्यमंत्री ने पिछली सरकार में इस मार्ग की कीचड़-पानी से बदहाली युक्त तस्वीर और वर्तमान सरकार में बनी पक्की सड़क भी तस्वीर भी दर्शाते हुए कहा कि अंतर स्पष्ट है, पहले सिर्फ योजना कागजों में बनती थी। अब योजना और उसका क्रियान्वयन एक साथ निर्धारित समय में पूरा होता है।

    उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग गुणवत्तायुक्त बेहतर सेतुओं का निर्माण करते हुये राज्य को समग्र विकास की ओर ले जाने के लिए तत्पर है। जनपद महोबा-बांदा में कानपुर-सागर मार्ग के किमी-128 से कबरई बाईपास मार्ग तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 103.94 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।

    वहीं उपमुख्यमंत्री मौर्य के अमेठी में कराये विकास कार्यों को लेकर केन्द्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने उनका आभार भी जताया है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में गुणवत्तायुक्त बेहतर सड़कों का जाल बिछाकर आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करते हुए समग्र विकास के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयासरत है।

    इसी कड़ी में जनपद अमेठी में जगदीशपुर बाजार शुकुल मार्ग के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कराये जाने के लिए 2,280.10 लाख धनराशि स्वीकृत की गई। इसी को लेकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के निरंतर विकास कराने के लिए उपमुख्यमंत्री मौर्य का आभार प्रकट किया।

    Shagun

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    1 Comment

    1. Henrietta Vegetabile on March 25, 2021 8:34 pm

      Hello! I could have sworn I’ve been to this blog before but after browsing through some of the post I realized it’s new to me. Anyways, I’m definitely happy I found it and I’ll be book-marking and checking back frequently!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading