- एलएसी के पास अभ्यास करने पहुंची चीनी सेना, बंकरों का भी कर रही निर्माण
कॉरोनकाल में भी चीन का अपनी हरकतों से बाज़ न सोचने वाली बात है। मालूम हो कि पूर्वी लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर पिछले साल का 2020 का अप्रैल ही वह महीना था जब चीन ने चालबाजी दिखानी शुरू की थी। हालांकि, कई दौर की बैठकों के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए ने समझौते के तहत कई इलाकों से डिसएंगेजमेंट जरूर किया लेकिन एक बार फिर से सीमा के पास हरकत शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दरअसल चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के डेप्थ इलाकों में अपनी ओर सैन्य अभ्यास कर रही है। इस अभ्यास को देखते ही भारतीय सेना भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और किसी भी हरकत का जवाब देने को तैयार है। सूत्रों ने बताया, चीनी कई सालों से इन इलाकों में आ रहे हैं जहां वे गर्मी के समय में अभ्यास करते हैं। पिछले साल भी वे अभ्यास की आड़ में इन क्षेत्रों में आए थे और यहां से पूर्वी लद्दाख की ओर आक्रामक रूप से चले गए थे। उन्होंने आगे बताया कि चीनी सैनिक अपने पार परिक इलाकों में हैं और कुछ स्थानों में वे 100 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि यह बात काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि पैंगोंग क्षेत्र के दोनों ओर से पीछे हटने के बाद हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा हाइट्स को लेकर चीनी पक्ष से लगातार बातचीत चल रही है। भारतीय पक्ष ने भी पूर्वी लद्दाख और अन्य सेक्टरों में फॉरवर्ड इलाकों में गर्मियों के समय में सैनिकों की तैनाती देखी है।







