Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    वन महोत्सव में सहभागिता का आह्वान

    ShagunBy ShagunJuly 4, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पर्यावरण प्रकृति संवर्धन के भारतीय चिंतन को महत्व दिया। सरकार पर्यावरण व प्रकृति संरक्ष्ण के प्रति सजग है। उत्तर प्रदेश में पौधरोपण का विश्व कीर्तिमान पहले ही स्थापित हो गया था। इस बार उससे भी आगे का लक्ष्य है। प्रदेश में तीस करोड़ पौधों का रोपण होगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामवन गमन मार्ग को वन महोत्सव अभियान में शामिल करने का अभिनव कार्य करेंगे। इसके अंतर्गत इस मार्ग पर त्रेता युग कालीन वाटिकाओं की स्थापना होगी। भारत में आदि काल से प्रकृति संरक्षण का विचार रहा है। योगी आदित्यनाथ उससे प्रेरणा लेते है। वन विभाग द्वारा राम वन गमन मार्ग में पड़ने वाले जनपदों अयोध्या प्रयागराज चित्रकूट में रामायण में उल्लिखित अट्ठासी वृक्ष प्रजातियों में से प्रदेश की मृदा, पर्यावरण व जलवायु के अनुकूल तीस वृक्ष प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है।

    राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल के निर्देशन पर लखनऊ के राजभवन में नक्षत्र,राशि एवं नवगृह वाटिका की स्थापना की गई है। इसमें कल्प वृक्ष पीपल, बरगद, नीम आंवला, मौलश्री जामुन बेल, सीता, अशोक, शमी आम, कदम्ब, आक, अमरूद,गुलर, लालचंदन सहित अन्य पौधे है।  इस क्रम में आनंदीबेन पटेल ने वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में झाँसी के निकट सिमरधा डैम में सहभागिता करते हुए हरिशंकरी का पौधा रोपित कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

    उन्होंने ऐतिहासिक नगरी झांसी की पहूंज नदी पर स्थित सिमरधा डैम के पास वृक्षारोपण किया। राज्यपाल ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के उपकारों के प्रति  कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। हमारी समृद्ध संस्कृति व परम्परा में पेड़-पौधों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को अत्यन्त पूजनीय माना जाता है। पीपल वनस्पति जगत में सर्वश्रेष्ठ है। नीम, आंवला, बरगद आदि वृक्ष औषधीय गुणों का भण्डार होने के साथ-साथ मानव सेहत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार का इतना बड़ा लक्ष्य जन सहयोग से ही पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेश को हरा-भरा बनाने एवं विकास पथ पर अग्रसर रखने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए प्रदेश सरकार की तारीफ की।

    राज्यपाल ने सुझाव दिया कि पौधा रोपण में ऐसी वृक्ष प्रजातियों का चयन किया जाना चाहिए जो विकसित होने पर अपनी सघन छाया,औषधीय गुणों और फल-फूलों से मानवता की सहायक साबित हों।

    Shagun

    Keep Reading

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading