लखनऊ, 07 जुलाई, 2021: बिजली निगमों में व्याप्त अनेको उपभोक्ता समस्याओं जैसे विद्युत ट्रिपिंग, तय समय में व्यवधान दूर न होने पर विद्युत वितरण संहिता के हिसाब से उपभोक्ताओ को मुआवजा स्वता दिलाने, किसानो की लंबित मांगो, बिजली निगमों में रिक्त पदों को तत्काल भरने व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर उठ रही नीतिगत मांगो को संकलित कर उस पर त्वरित फैसला कराने को लेकर उ प्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने यूपी प्रदेश के ऊर्जामंत्री से शक्तिभवन उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें मुद्दों से अवगत कराया और जनहित में सरकार से निर्णय कराने की मांग उठाई।
प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने तुरंत उपभोक्ता परिषद् के प्रस्ताव को अपर मुख्यसचिव ऊर्जा को भेजते हुए तत्काल कार्यवाही करने का भरोषा दिया और कहा सभी किसानो की मांगो पर जल्द सार्थक परिणाम सामने आएगा, और विद्युत ट्रिपिंग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाये गये है 1912 पर प्राप्त शिकायतों का तवरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए जा रहे जिसकी ग्राउंड रियल्टी भी चेक कराई जाएगी सभी बिजली निगमों में रिक्त पदों पर भी भर्ती की कार्यवाही जल्द शुरू होगी ।
उपभोक्ता परिषद ने कहा सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म ट्विटर फेसबुक व्हाट्सप ग्रुप व अन्य प्लेटफॉर्म जिस पर बड़े पैमाने पर विद्युत उपभोक्ताओ किसानो युवाओ बेरोजगारों के कई सवाल और समस्या उभर कर सामने आती रहती है जो बिजली निगमो के उच्चाधिकारियो और सरकार को भी टैग रहती है जिसको लेकर उपभोक्ता परिषद् ने एक योजना बनाई है उपभोक्ता परिषद् हर 15 दिन में विभिन्न समस्याओ को संकलित कर जो नीतिगत होगी उन्हे उचित प्लेटफॉर्म पर उठाएगा और उसका समाधान करने के लिए प्रयाश करेगा।







