Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    गैंगस्टर एक्ट में 15 अरब 74 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियां हुईं जब्त

    ShagunBy ShagunJuly 19, 2021 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,509

    अवैध सम्पत्ति जब्तीकरण की रिकार्ड कार्रवाई बीते डेढ़ साल में हुई, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज हुये 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग, 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गैंगस्टर एक्ट में हो चुकी है गिरफ्तारी

    लखनऊ, 19 जुलाई 2021: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाईयां हुईं। इसके नतीजे भी ठीक रहे और अधिकांश अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भग गये या जेल के सलाखों के पीछे हैं। कई अपराधी मुठभेड़ के दौरान मारे भी गये। चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुल 15 अरब 74 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्तियों के जब्तीकरण की कार्रवाई की गयी है। उपरोक्त में से सर्वाधिक कार्रवाई जनवरी 2020 से अब तक की गयी है, जिसके तहत उक्त अवधि में रिकार्ड कुल 13 अरब, 22 करोड़ रूपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति गैगेंस्टर अधिनियम के तहत जब्त की गयी है।

    अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 13 हजार 7 सौ से अधिक अभियोग गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें 43 हजार से अधिक अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है।

    उन्होंने बताया कि अब तक गैंगस्टर अधिनियम की धारा-14(1) के तहत 1431 प्रकरणों में 15 अरब, 74 करोड़, 05 लाख रूपये से अधिक की चल अचल अवैध सम्पत्तियोें पर शिंकजा कसते हुये सरकारी जमीन अवमुक्त कराने, अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण एवं अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की जा चुकी है।

    उल्लेखनीय है कि, गैंगस्टर अधिनियम में सर्वाधिक कार्यवाही वाराणसी जोन में की गयी है, जहां पर कुल 420 प्रकरणों में 2 अरब, 2 करोड़, 29 लाख रूपये से अधिक, गोरखपुर जोन में 208 प्रकरणों में 02 अरब, 64 करोड़, 85 लाख रूपये से अधिक तथा बरेली जोन में 01 अरब, 84 करोड़, 82 लाख रूपये से अधिक की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

    अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया किया गया है तथा विगत 20 मार्च 2017 से 20 जून 2021 तक की अवधि में कुल 139 अपराधी गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं तथा 3196 घायल हुये हैं। इन कार्यवाहियों में पुलिस बल के 13 जवान अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करते हुये वीर गति को प्राप्त हुये तथा 1122 पुलिस कर्मी घायल भी हुये हैं।

    अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि जनमानस में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों के अन्दर कानून के भय का माहौल पैदा करने के लिए विशेष प्रयास किये गये हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के 25 कुख्यात माफिया अपराधियों को चिन्हित कर उनके तथा गैंग के अपराधियों व उनके सहयोगियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading