लखनऊ, 30 जुलाई 2021: प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 16.1 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 10.6 मिमी के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने यह जानकारी गुरुवार की शाम की दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक जून से अब तक 334.7 मिमी औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 344.9 मिमी के सापेक्ष 97 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गंगा कचला ब्रिज बदायूं, शारदा नदी पलियाकलॉ खीरी, घाघरा नदी तुरतीपार बलिया में तथा क्वानों चन्द्रदीपघाट गोण्डा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 37 टीमें तैनात की गयी है। 425 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 177 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 4711 ड्राई राशन किट तथा कुल 16,977 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 411 बाढ़ शरणालय तथा 617 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 12 हैं अब तक कुल 258 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 12,146 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1,20,957 है।








1 Comment
Hello, Neat post. There’s an issue along with your site in web explorer, would test thisK IE still is the marketplace chief and a good section of people will pass over your wonderful writing because of this problem.