Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    दुधवा टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन से किया गया अंलकृत

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2021 Global NEWS 2 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    लखनऊ, 30 जुलाई 2021: उत्तर प्रदेश राज्य के दुधवा टाइगर रिजर्व को प्रतिष्ठित बाघ मानक अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन से अलंकृत किया गया है। इसकी खबर लगते ही वन विभाग में खुशी की लहर दौड़ गयी और एक दूसरे को बधाइयां देते रहे। वैश्विक बाघ दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान देश के 13 अन्य टाइगर रिजर्वों सहित दुधवा टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश को भी दिया गया। इस सम्बंध में वन विभाग को भूपेन्द्र यादव, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जानकारी दी गयी।

    आईएफएस पवन कुमार शर्मा ने बताया कि यह अलंकरण विश्व स्तर पर व्याघ्र संरक्षण अथवा लक्षित प्रजाति के सरंक्षण हेतु किये जा रहे प्रबन्धन के उच्चतम मापदण्डों पर खरा उतरने वाले टाइगर रिजर्वों के संरक्षित क्षेत्रों को ही दिया जाता है। संरक्षण के प्रयासों को मापने हेतु वैश्विक तौर पर स्वीकृत इस प्रमाणन से स्पष्ट होता है कि सम्बंधित संरक्षित क्षेत्र का प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। वर्ष 2013 में औपचारिक रूप से आरम्भ हुए प्रमाणन की इस प्रक्रिया में वाह्य अभिकरणों एवं विशेषज्ञों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय तौर पर कई कसौटियों पर प्रबंधन का मूल्यांकन किया जाता है, जिसमें साक्ष्यों का परीक्षण भी किया जाता है। पूर्णतया संतुष्ट होने पर ही प्रमाणन प्रदान किया जाता है।

    पवन कुमार शर्मा ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व को यह उपलब्धि बाघ संरक्षण के लिये निरंतर किये जा रहे प्रयासों, जैव विविधता संरक्षण, बाघ संरक्षण के साथ-साथ हित ग्राहियों के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक उन्नयन में योगदान इत्यादि बिन्दुओं के आलोक में प्राप्त हो सकी है। दुधवा टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण, भारत सरकार एवं भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून द्वारा तैयार किये गये परिष्कृत एस्ट्रा ईप्सस ऐप का उपयोग करते हुए वन क्षेत्रों में प्रभावी गस्त करने के मामले में देश में अग्रणी रहा है। इसके अतिरिक्त रिजर्व के वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन पर भी भरपूर बल दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश के टाइगर रिजर्वो में अंतरराष्ट्रीय तौर पर प्रतिष्ठित यह उपलब्धि प्राप्त करना उत्तर प्रदेश राज्य के लिये गौरव का विषय है। राज्य अपने राष्ट्रीय पशु बाघ एवं उसके प्राकृतिक वास संरक्षण हेतु सतत प्रयत्नशील एवं कृत संकल्पित है।

    #दुधवा टाइगर रिजर्व
    Shagun

    Keep Reading

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Major online shopping scam: Ordered a phone, but the delivery boy handed over a phone box filled with soap!

    ऑनलाइन शॉपिंग का बड़ा धोखा: फोन मंगवाया, डिलीवरी बॉय ने थमा दिया साबुन से भरा फोन का डिब्बा !

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    2 Comments

    1. zovrelioptor on August 2, 2021 6:32 pm

      I’ll right away grab your rss feed as I can’t find your e-mail subscription link or newsletter service. Do you have any? Please let me know so that I could subscribe. Thanks.

      Reply
    2. Europa-Road on November 11, 2021 7:18 pm

      Lovely just what I was searching for.Thanks to the author for taking his clock time on this one.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    June 23, 2026

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    June 23, 2026
    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    June 23, 2026
    Digital India's game-changer is now making its debut in the stock market!

    डिजिटल इंडिया का गेम चेंजर अब शेयर बाजार में दस्तक दे रहा है!

    June 23, 2026
    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    June 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading