रामसनेही घाट, बाराबंकी, 13 सितम्बर, 2021: चाइल्ड लाइन 1098 जिला उपकेंद्र बनीकोडर द्वारा पूरे डलई क्षेत्र के बसंत क्रांति इंटर कॉलेज टिकैतनगर में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं की शिक्षा, पोषण, विकास, स्वास्थ्य,एवं सुरक्षा हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीएचसी टिकैतनगर के अधीक्षक डॉ हेमंत कुमार गुप्ता, सीडीपीओ श्रीमती विद्यावती, विशेष किशोर पुलिस इकाई की प्रभारी समानाज सिद्दीकी, साइबर क्राइम सेल से रमाकांत भारती, अनुराग उपाध्याय, वरिष्ठ कांस्टेबल राजन यादव, यूनिसेफ की कार्यकर्ता शिप्रा आर्य सहायक ब्लाक संसाधन समन्वयक जगदीश कुमार मिश्रा स्कूल के शिक्षक सहित अनेक लोगों ने बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा के के उपाय बताया।
इस अवसर पर एसजेपीयू प्रभारी ने कहा कि यह सत्य है कि नारी को जहां भी अवसर मिला वह अपनी सफलता के झंडे हर क्षेत्र में लहराए हैं। इसीलिए देश हो या प्रदेश हर जगह नारी को सम्मान से देखा जाता है उसके लिए उसे सम्मान भी दिया जाता है लेकिन इस समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी शर्मनाक करतूतों की वजह से हमें सोचने को मजबूर होना पड़ता है चाहे किसी बच्ची पर एसिड अटैक हुआ 10 साल 5 साल 3 साल बच्ची के साथ दुराचार की खबरें हमारे रोएं खड़े कर देते हैं जबकि हमारे पास सख्त से सख्त कानून भी है हमारे पास 24 घंटे मुस्तैद पुलिस भी है और उत्तर प्रदेश में तो विशेष कर महिलाओं के लिए पुलिस हेल्पलाइन एंटी रोमियो स्काउट भी मौजूद है और मुख्यमंत्री जी भी बालिकाओं महिलाओं की सुरक्षा के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति रखते हैं इसके बावजूद ऐसा कुछ होता है जो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार ओं की खबरें आती हैं तो बहुत ही अजीब लगता है इसलिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान पूरे प्रदेश में गांव गांव शहर शहर कस्बे में जागरूकता लाने के लिए चलाया जा रहा है क्योंकि जब लोग जागरूक हो जाएंगे तो ऐसी घटनाएं कम हो जाएंगी।
सीडीपीओ निहारिका ने गर्भवती धात्री महिलाओं व बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को बताया और कहा कि बच्चों के प्रथम पाठशाला परिवार होता है परिवार में माता-पिता अगर बच्चों को सही दिशा सही मार्ग बताते रहते हैं तो वही बच्चे अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं।
विशेष किशोर पुलिस इकाई चाइल्ड लाइन टीम के लीडर अवधेश कुमार ने महिलाओं की समस्याएं जैसे घरेलू हिंसा मारपीट छेड़खानी बलात्कार यौन शोषण यौन दुर्व्यवहार एसिड अटैक मानसिक शारीरिक उत्पीड़न मानव तस्करी बाल विवाह बाल श्रम जैसी तमाम समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय भी बताएं।
चाइल्डलाइन जिला समन्वयक जियालाल ने दहेज से पीड़ित महिलाओं को कानूनी आर्थिक सहायता घरेलू हिंसा अधिनियम पास्को एक्ट की जानकारी दी और सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन 181, 1090 पुलिस सहायता 112 स्वास्थ सेवा 102, 108 चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 साइबर क्राइम 155260 की जानकारी दिया और कहा घर बैठे इन टोल फ्री नंबर का प्रयोग करके मदद ले सकते हैं।
एक्शन एड यूनिसेफ की जिला कोऑर्डिनेटर शिप्रा राय ने बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी। साइबर सेल सब इंस्पेक्टर रमाकांत भाटिया ने साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए कहा की सेल फोन में जितने हमें आवश्यकता है उतना ही हमें प्रयोग करना चाहिए और फोन प्रयोग करते समय हमें सतर्क भी रहना है उन्होंने फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम पर कैसे क्राइम होते हैं उसके बारे में भी जानकारी दिया। थाना टिकैतनगर थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि हर थाने में महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है अपनी समस्या के लिए हेल्प डेस्क पर जाकर मदद ले सकते हैं और पुलिस सहायता के लिए 112 हमेशा याद रखें पुलिस पुलिस विभाग सदैव 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर रहती है इसलिए आप सभी सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम जी पांडे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर मोहम्मद यूनुस ,काउंसलर सौरभ सिंह, साइबर सेल से राकेश यादव, विवेक द्विवेदी ,संजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल अनीता चौहान, शिक्षा विभाग से जगदीश मिश्रा, चाइल्डलाइन टीम सदस्य बंदना अखिलेश राम कैलाश तमाम छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे ।







