Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मोतिहारी के निशांत उज्ज्वल को मिला फ़िल्म बंधु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भोजपुरी सिने गौरव- 2021अवार्ड

    ShagunBy ShagunNovember 25, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 790

    देश के कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं निशांत उज्ज्वल

    मोतिहारी, के मूल निवासी फिल्म निर्माता व वितरक निशांत उज्ज्वल को फ़िल्म बंधु,उत्तर प्रदेश सरकार( सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) द्वारा आयोजित भोजपुरी सिनेमा सम्मान – 2021 में बेहतरीन भोजपुरी फिल्मों के निर्माण के लिए भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का भोजपुरी सिने गौरव- 2021 अवार्ड दिया गया। निशांत उज्ज्वल को यह सम्मान फ़िल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। यह अवार्ड उन्हें सोमवार को शाम लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिग्गज निर्माता अभय सिन्हा, फ़िल्म बंधु के संयुक्त सचिव संजय अस्थाना, वित्तविभागाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व लौरिया के विधायक एवम प्रसिद्ध गीतकार संगीतकार विनय बिहारी के हाथों दी गयी। कार्यक्रम में सिनेमा उद्योग के कई बड़े चेहरे और उत्तर प्रदेश सरकार से कई अधिकारी मौजूद रहें।

    गौरतलब है निशांत उज्जवल पिछले 15 वर्षों से फ़िल्म उद्योग में सक्रिय हैं। इन्होंने लगभग 400 फिल्मो में बतौर जनसंपर्क अधिकारी कार्य किया है, 500 से भी अधिक फिल्मो का वितरण व अब तक कई बड़ी बजट के फिल्मों का सफल निर्माण भी कर चुके हैं। जिनमे खेसारीलाल यादव अभिनीत मेहंदी लगा के रखना -3,चिंटू पांडेय के साथ विवाह, विवाह -2 मुख्य हैं। वर्तमान में विवाह -2 सिनेमा घरो में धमाल मचा रही है साथ ही निशांत उज्ज्वल की कई फिल्में जैसे दिनेश लाल यादव निरहुआ की “माई” एवम प्रदीप पांडेय चिंटू की “मुझे कुछ कहना है” निर्माणाधीन है।

    इससे पूर्व निशांत भोजपुरी सिनेमा के तमाम बड़े सम्मानों के साथ कई अन्य अंतराष्ट्रिये प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं।निशांत लंदन मे भी निर्माता अभय सिन्हा के साथ भोजपुरी फिल्मे बना चुके हैं. यह सम्मान अपने पिता स्व विजय कुमार सिन्हा को समर्पित करते हुए निशांत उज्ज्वल कहते हैं अभी तो शुरुआत है, और भी मेहनत करना है । अपने समाज अपने क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम ऊंचा करना है। और फ़िल्म उद्योग में कमाल का भविष्य है अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र में आये। अपने क्षेत्र के तमाम कलाकारों के लिए मैं सदैव उपलब्ध हूँ। किसी भी प्रतिभाशाली कलाकारों को अगर मेरे द्वारा थोड़ा भी मदद हो पाए तो मैं समझूँगा मेरा मकसद पूरा हो गया। भविष्य की कई बड़ी योजनाओं पर मैं कार्य कर रहा हूँ जिसमे स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।

    हाल ही में गोवा में आयोजित 52वाँ इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में imppa के तरफ से प्रतिनिधि के रूप में निशांत ने शिरकत की। वर्तमान में निशांत इंडियन मोशन पिक्चर एशोसिएशन के एक्सक्यूटिव कमिटी के सदस्य भी हैं।निशांत अपनी सफलता के लिये निर्माता अभय सिन्हा व सभी कलाकारो का आभार व्यक्त करते हैं !

    Shagun

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading