लखनऊ, 28 नवंबर 2021: अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा मनोज पांडेय चौराहे पर दीप दान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के लिए बलिदान देने वाली महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में संघ चालक महेश शर्मा राजीव पंडित, के सी शर्मा लक्ष्मीकांत शुक्ला,लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल, कुंदन लाल शास्त्री, हेमंत सिंह, गौरव ब्रिदुल, राम दयाल मौर्य बी एल तिवारी, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।







