Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन लखनऊ में 3 नवम्बर से

    ShagunBy ShagunOctober 11, 2023 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 892

    लखनऊ, 11 अक्टूबर। सी.एम.एस. के तत्वावधान में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 24वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 3 से 7 नवम्बर 2023 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, न्यायमंत्री, इण्टरनेशनल कोर्ट के न्यायाधीश एवं विश्व प्रसिद्ध शान्ति संगठनों के प्रमुख समेत 50 देशों के 170 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् लखनऊ आ रहे हैं।

    यह जानकारी एक प्रेस कान्फ्रेन्स में स्कूल के संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने पत्रकारों को दी। डा. गाँधी ने पत्रकारों को बताया कि ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।

    डा. गाँधी ने बताया कि इस पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पधारने वाली प्रख्यात हस्तियों में माननीय श्री स्टीपन मेसिक, पूर्व राष्ट्रपति, क्रोएशिया; माननीय श्री जोसेलेर्मे प्रिवर्ट, पूर्व राष्ट्रपति, हैती; माननीय श्री जीन-हेनरी सेन्ट, पूर्व प्रधानमंत्री, हैती; माननीय डा. पकालिथा बी. मोसिलिली, पूर्व प्रधानमंत्री, लेसोथो; माननीय न्यायमूर्ति श्री भेकी मफलाला, मुख्य न्यायाधीश, एस्वातिनी, माननीय न्यायमूर्ति श्री चान रीक मदुत, मुख्य न्यायाधीश, दक्षिण सूडान, माननीय न्यायमूर्ति श्री हसन बुबकर जालो, प्रेसीडेन्ट, सर्वाेच्च न्यायालय, गाम्बिया, माननीय न्यायमूर्ति सुश्री बीबी रेहाना मुंगली-गुलबुल, मुख्य न्यायाधीश, मॉरीशस, माननीय न्यायमूर्ति ओलू अरिवूला, मुख्य न्यायाधीश, नाइजीरिया, माननीय न्यायमूर्ति डा. जोएल लियोनार्डाे, अध्यक्ष, सर्वाेच्च न्यायालय, अंगोला, माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्टर डासी ओडोसौ, अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट, बेनिन, माननीय न्यायमूर्ति श्री एडेलिनो मैनुअल मुचांगा, मुख्य न्यायाधीश, मोज़ाम्बिक, माननीय न्यायमूर्ति सुश्री रौक्सैन जार्ज-विल्टशायर, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, गुयाना एवं माननीय न्यायमूर्ति डॉ. आदेल ओमेर शेरिफ, उप मुख्य न्यायाधीश, मिस्र आदि प्रमुख हैं। प्रख्यात हस्तियाँ 1 नवम्बर को दिल्ली पधारेंगे एवं ताजमहल का दीदार करने आगरा जायेंगे।

    इसके उपरान्त, दिल्ली लौटकर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे एवं नई दिल्ली स्थित कान्स्टीट्यूशन क्लब में सम्मेलन के प्रथम सत्र को सम्बोधित करेंगे। 3 नवम्बर को विभिन्न देशों के न्यायविद् व अन्य प्रख्यात हस्तियाँ लखनऊ पधारेंगे।

    #विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 24वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन #सी.एम.एस.
    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading