Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    उत्तर प्रदेश में हर वर्ष 14,700 बच्चे हो रहे कैंसर ग्रस्त

    ShagunBy ShagunOctober 15, 2023 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 795

    बच्चों में होने वाले कैंसर को समझने पर हुई परामर्श कार्यशाला, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और कैनकिड्स किड्सकैन संस्था के सहयोग से हुआ आयोजन

    लखनऊ, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में हर वर्ष 14,700 बच्चे कैंसर ग्रस्त हो रहे हैं। इनमें से मात्र लगभग 30% बच्चे ही कैंसर उपचार केंद्र तक पहुंच पाते हैं। शेष 70% को राज्य के भीतर या बाहर देखभाल तक पहुंच नहीं है। यह कहना है प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा का। प्रमुख सचिव शनिवार को बचपन के कैंसर पर हो रही परामर्शदात्री कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और कैनकिड्स किड्सकैन के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर चाइल्डहुड कैंसर (जीआईसीसी) ने 2030 तक भारत जैसे एलएमआईसी के लिए 60% जीवित रहने की दर का लक्ष्य रखा है। इससे अतिरिक्त 10 लाख लोगों की जान बचाई जा सकेगी। 60% उत्तरजीविता हासिल करने के लिए, भारत को देखभाल तक 100% पहुंच की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि जांच केंद्र बढ़ाने और उन्हें अपग्रेड करने की आवश्यकता है। साथ ही इसका भी प्रयास किया जा रहा है कि मरीज को फालोअप के लिए सीएचसी स्तर पर सुविधा मिल जाए। उन्होंने आयोजन में उपस्थित हेल्थ पार्टनर्स से अपील की है कि प्रयास करें कि मरीजों को आवागमन जैसी सुविधा मुफ़्त में मिल सके।

    डॉ. मनोज शुक्ल, महाप्रबंधक, आरबीएसके, एनएचएम ने कहा कि शुरू में हम कैंकिड्स किड्सकैन के सहयोग से स्वास्थ्य टीम को प्रशिक्षित करेंगे। पहले बीमारी को प्राथमिक स्तर पर जांचने के लिए फ्रंट लाइन वर्कर को प्रशिक्षित करेंगे।साथ ही चिकित्सकों को इलाज देने के लिए प्रशिक्षित करेंगे। अभी तो इस बीमारी का इलाज बड़े शहरों तक सीमित है लेकिन हमारा पूरा प्रयास होगा कि मरीज को इलाज के बाद उसके जनपद के नजदीकी जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही फलोअप की सुविधा मिले।

    केजीएमयू की पूर्व डॉ अर्चना कुमार, विभागाध्यक्ष, पीडियाट्रिक हीमेटोलोजी एन्ड ऑनकोलोजी ने पीपीटी के माध्यम से बचपन के कैंसर पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस विषय पर जागरूकता बढ़ानी होगी। पहले परिवार नियोजन शायद उतना प्रभावी नहीं था लेकिन अब तो लगभग सभी एक या दो बच्चे ही रख रहे हैं। इसलिए वह हर हालत में अपने बच्चे को स्वस्थ रखना चाहते हैं।

    कैनकिड्स किड्सकैन की अध्यक्ष पूनम बगई ने कहा कि हम कैंसर ग्रस्त बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कैंसर से जूझ रहा हर बच्चा सर्वोत्तम संभव देखभाल व सहायता का हकदार है। अपने सहयोगियों संग मिलकर हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे कि कोई भी बच्चा अकेले इस यात्रा का सामना नहीं करे। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि एक ऐसा भविष्य बनाना जहां बचपन का कैंसर न केवल इलाज योग्य हो बल्कि उसे हराया जा सके, और जहां हर बच्चे की क्षमता इस बीमारी से मुक्त होकर चमक सके। यूपी में, कैनकिड्स किड्सकैन का लक्ष्य अपनी जीवित रहने की दर में सुधार करना है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा संगठनों के साथ सहयोग करते हैं कि कमजोर बच्चों को दवा, नैदानिक सेवाएं, परामर्श, भोजन, शिक्षा और मनोवैज्ञानिक सहायता मिल सके। हमारे अस्पताल समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं। कैनकिड्स ने 2009 से उत्तर प्रदेश में कैंसर से पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों की मदद करना शुरू किया और संगठन अब 11 उपचार केंद्रों, तीन देखभाल केंद्रों और एक राज्य देखभाल समन्वय केंद्रों में बाल चिकित्सा ऑन्कोलॉजी देखभाल और सहायता में सुधार के लिए काम कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2030 तक 100 प्रतिशत पहुंच और 60 प्रतिशत उत्तरजीविता में सुधार करना है। 2025-26 तक देखभाल तक 50% पहुंच बढ़ाना है।

    कार्यशाला में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ.बृजेश राठौड़, महाप्रबंधक डॉ लक्ष्मण सिंह, प्रमुख शहरों के बाल चिकित्सक और हेल्थ पार्टनर्स ने राज्य में बचपन के कैंसर के लिए राज्य कार्य योजना तैयार करने के लिए इनपुट दिया। इस मौके पर कैंसर बीमारी को हरा चुके विजेताओं ने अतिथियों का सम्मान किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth is constantly moving forward through space; along with the Sun, we too are continuing our journey through the galaxy.

    अंतरिक्ष में लगातार आगे बढ़ रही है पृथ्वी, सूर्य के साथ हमारी भी जारी है आकाशगंगा की यात्रा

    Sharmila Nasarpuri Memorial Clinic inaugurated in Sarojini Nagar; free health camp proves successful

    सरोजनी नगर में शर्मिला नसरपुरी मेमोरियल क्लिनिक का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल

    Following a controversial statement, Bageshwar Baba Dhirendra Shastri fled the scene to save himself, leaving his religious discourse (katha) behind; a video of the incident has gone viral.

    विवादित बयान के बाद बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को कथा छोड़कर जान बचाकर भागे, वीडियो वायरल

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    November 5, 2026
    The Price of His Whims: Trump’s Defeat and America’s Message

    अपनी सनक का खामियाजा: ट्रंप की हार और अमेरिका का संदेश

    November 5, 2026
    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    November 5, 2026
    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    November 5, 2026
    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    November 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading