ख़बरें सी.एम.एस. की
लखनऊ, 27 दिसम्बर: सी.एम.एस. की सभी 21 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने अपनी पॉकेटमनी के रूपयों से जरूरतमंदों को बारह सौ से अधिक कंबल वितरण कर एक सामाजिक-मानवीय कार्य की मिसाल पेश की है। कंबल वितरण के इस कार्य में सामाजिक संस्था एहसास लखनऊ ने भी अपना सहयोग दिया। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और छात्रों को आशीर्वाद दिया।
‘वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन
लखनऊ, 27 दिसम्बर: वार्षिक खेलकूद समारोह’ ‘का भव्य आयोजन सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस द्वारा आज विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी व प्राइमरी के छात्रों ने फिजिकल फिटनेस एक्टिवटी द्वारा इण्डिया फिट एण्ड यंग का सन्देश दिया।

मुख्य अतिथि आत्म प्रकाश ने खेल ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। मुझे अत्यन्त प्रसन्नता है मेधावी छात्र शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही खेलकूद में भी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। जगदीश गाँधी ने कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को अविभावक अवश्य ही प्रोत्साहित करें।







