Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    नोटबंदी और जीएसटी से सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था तबाह हुई: अखिलेश यादव

    By October 2, 2017Updated:October 2, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546
    लखनऊ, 2 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को भाजपा की साजिशों के बारे में आगाह करते हुए कहा है कि केंद्र की सरकार ने अपने कार्यकाल में न तो अपने वादे पूरे किए हैं और नहीं जनता के हित में कोई काम किया है। सन् 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कोई ओपियम (अफीम) लेकर आ सकती है ताकि जनता को गुमराह कर वोट हासिल किए जा सकें। इनसे सावधान रहना होगा। उन्होंने कहा कि जातीय अनुपात में आरक्षण होना चाहिए। जिससे समाज में सभी के साथ न्याय हो सके।
    श्री यादव आज लखनऊ के थाना मोहनलालगंज के खुझौली गांव में आयोजित दंगल के उद्घाटन के पश्चात् उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र चौधरी भी थे। पूरे रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।
    श्री यादव ने कहा कि कुश्ती दंगल ग्रामीण संस्कृति से जुड़े हैं। महाभारत-रामायण में भी इनका जिक्र है। भीम और हनुमान मल्ल विद्या में पारंगत थे। गांवों में दंगलों की पुरानी परम्परा है। स्वास्थ्य से भी इसका सम्बंध है। पहलवानी में जोर आजमाइश होती है तो उसके लिए काफी परिश्रम भी करना होता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने पहलवानों का भी सम्मान किया था। पहलवानों ने देश का सम्मान बढ़ाया है।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने बिना धर्म जाति के भेदभाव के जहां फिल्म, फौज, क्रिकेट क्षेत्र के लोगों को सम्मान दिया वहीं अलका तोमर और अंशु तोमर दो महिला पहलवानों के अतिरिक्त बच्चन लाल, भगत सिंह, विजयपाल, राजकुमार, गार्गी यादव, राम मिलन, पन्ने लाल, राम आसरे, काली रमन, मेवालाल, नरसिंह तथा जनार्दन सिंह आदि पहलवानों को भी यष भारती सम्मान दिया था और 50 हजार रूपए पेंशन दी थी। भाजपा सरकार ने पेंशन बंद कर दी है। भाजपा सरकार पेंशन विरोधी है।
    श्री यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज पर तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास विरोधी सरकार है। समाजवादी सरकार ने कैंसर अस्पताल बनवाया, लैपटाप बांटे, कन्याविद्याधन दिया, अमूल प्लांट लगवाया। भाजपा अपने काम का परिचय तो दे। छह माह से यह सरकार सिर्फ समाजवादी सरकार के विकास की जांच ही कर रही है। बेहतर हो वह अपनी भी जांच करे। अपने काम का परिचय तो दे। जब डबल इंजन की सरकार है तो कोई काम कयों नहीं करती है?
     श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में गोरखपुर में हजारों बच्चों की जापानी बुखार से मौतें हुई है। एक मंत्री ने शर्मनाक बयान दिया कि अगस्त में ऐसी मौतें होती रही हैं। समाजवादी सरकार ने गरीबों को लोहिया आवास दिए थे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 पावर लाइन थी। 55 लाख को समाजवादी पेंशन दी थी। दिल्ली की सरकार ने क्या किया? सपा सरकार ने यूपी 100 डायल पुलिस की व्यवस्था की थी। इससे कानून व्यवस्था में सुधार हुआ था। अब भाजपा मुख्यमंत्री उसमें भ्रष्टाचार की बात करते है तो यह किसकी जिम्मेदारी है? सरकार तो उन्हीं की है।
     श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था तबाह हुई है। नोट काला सफेद नहीं होता है। लेनेदेन काला सफेद होता है। सरकार बताए कि कितना कालाधन है? देश के बड़े 100 कर्जदारों में लगभग 50 उत्तर प्रदेश के है। इन कर्जदारों की सूची भाजपा जाहिर करे। नोटबंदी का पैसा इनके पास ही गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तरक्की ओर खुशहाली की तरफदार है। भाजपा से धोखा न मिले इसके लिए सभी को समझदार और सावधान रहना होगा। भाजपा ने भोली भाली जनता को आखिर धोखा क्यों दिया?
    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और गांवों के लिए उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा काम समाजवादी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा बिना बड़े काम किए राज्य का विकास नहीं हो सकता है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी सड़क समाजवादियों ने ही बनाई। किसानों को चार गुना मुआवजा दिया गया था। किसानों को अपनी फसल के विक्रय में सुविधा मिले इसके लिए मंडियों की स्थापना की। बीमारों और प्रसूताओं के लिए 108 और 102 नं0 एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी।
     श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अच्छे दिनों का वादा कर चुनाव जीती थी पर ये अच्छे दिन कहां आए है? भाजपा तो किसानों के कर्जमाफी का झूठा प्रचार कर रही है। तीन साल से ऊपर हो गए प्रधानमंत्री जी ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। गंगा नदी कहां साफ हुई? काली नदी कब साफ होगी? समाजवादी सरकार ने नदी सफाई का काफी काम किया था। सफाई के बदले भाजपा ने नदियों में और गंदगी फैला दी है। उन्होंने कहा बबूल के पेड़ से आम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। वैसे भी दिल्ली में प्रधानमंत्री जी का तीर राम लीला मैदान से कल अपने लक्ष्य पर नहीं पहुंच सका। यह संकेत काफी है।
     खुझौली में दंगल का आयोजन सर्वश्री चंद्रशेखर यादव, अमरीश पुश्कर विधायक तथा श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व सांसद द्वारा किया गया था इसमें सर्वश्री सुनील सिंह ‘साजन‘ तथा राजेश यादव एमएलसी, अशोक यादव, जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी ब्लाक प्रमुख, राम स्वरूप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, विजय यादव, राम सागर यादव, राशिद अली, अमरपाल सिंह तथा लवकुश यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। श्री मेहताब ने संचालन किया।

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    Akhilesh Yadav gifts a bicycle to Kanishka, a meritorious student who brought laurels to the region by scoring 93.2% marks.

    93.2% अंक लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा कनिष्का को अखिलेश यादव की ओर से साइकिल उपहार

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading