Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पर्यटन विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

    ShagunBy ShagunJune 12, 2024 बिजनेस 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,452
    • ग्रामीण पर्यटन और आजीविका बढ़ाने के लिए हुए दो एमओयू
    • ग्रामीण पर्यटन को प्राथमिकता देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी-जयवीर सिंह

    लखनऊ : 12 जून 2024: उत्तर प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि “ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करके हम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। आज हुए दो एमओयू इस बात के प्रमाण हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा। आजीविका के अवसर मिलेंगे और विभिन्न प्रकार के पर्यटन अनुभवों की मेजबानी के लिए बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी। इन पहलों का उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में ग्रामीण समुदायों का उत्थान करते हुए पर्यटकों को ग्रामीण जीवन का अनुभव प्रदान करना है। इस उद्देश्य से, पर्यटन विकास के लिए 229 गांवों की पहचान पहले ही की जा चुकी है।

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन और आजीविका बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। लखनऊ में विपिनखंड गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। पहला एमओयू उत्तर प्रदेश पर्यटन व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बीच हुआ। पर्यटन विभाग का प्रतिनिधित्व प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) का प्रतिनिधित्व मिशन निदेशक दीपा रंजन ने किया। इस पांच-वर्षीय समझौते का उद्देश्य स्थायी आजीविका विकास और वित्तीय सेवाओं तक बेहतर पहुंच के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

    जयवीर सिंह ने बताया कि एमओयू के तहत पर्यटन विभाग चयनित गांवों में बुनियादी आवश्यकताओं को चिह्नित तथा सुविधाओं को विकसित करने, पर्यटन गतिविधियों के लिए समुदायों को संगठित करने, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन करने और होमस्टे को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। वह सोशल मीडिया प्रबंधन, सामग्री निर्माण और परिचय यात्राओं पर भी काम करेंगे। इस बीच, यूपीएसआरएलएम संभावित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की पहचान करेगा, समुदायों को संगठित करेगा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से एसएचजी सदस्यों की क्षमता का निर्माण करेगा। वे गाँव की स्वच्छता का भी समर्थन करेंगे, सोशल मीडिया के माध्यम से पर्यटन गांवों को बढ़ावा देंगे, क्वज् के साथ प्रासंगिक डेटा साझा करेंगे और आवश्यकतानुसार पर्यटन बुनियादी ढांचे को बनाए रखेंगे। गांवों में अल्प अवधि के कई प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसमें होम स्टे मालिकों, स्वयं सहायता समूह के हितधारकों, टूरिस्ट गाइड आदि को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

    जयवीर सिंह ने बताया कि दूसरे एमओयू पर यूपीएसआरएलएम और मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट, पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के बीच हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में खाद्य सेवा उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एक स्थायी मॉडल विकसित करना है। यूपीएसआरएलएम संस्थान से क्षमता निर्माण सहित तकनीकी सहायता के साथ टिकाऊ खाद्य सेवा उद्यमों के प्रतिकृति मॉडल विकसित करेगा।

    उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति, मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा, “यूपीएसआरएलएम और मान्यवर कांशीराम संस्थान के साथ हमारा सहयोग स्थायी पर्यटन और सामुदायिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बढ़ाएगी, जिससे पर्यटकों को एक विशेष अनुभव मिलेगा। यूपीएसआरएलएम की मिशन निदेशक दीपा रंजन ने कहा, “यह साझेदारी ग्रामीण समुदायों को पर्यटन मूल्य श्रृंखला में एकीकृत करके सशक्त बनाएगी। यह गांवों में आर्थिक विकास और सतत विकास के नए अवसर पैदा करेगी। “पर्यटन विभाग की विशेष सचिव ईशा प्रिया ने कहा, “हम एक व्यापक पर्यटन रणनीति विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाए। पर्यटन विकास और ग्रामीण आजीविका वृद्धि के बीच तालमेल हमारे राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

    Shagun

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Swadeshi Traders' Conclave and public outreach campaign to intensify on September 3.

    03 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ, जनसंपर्क अभियान तेज

    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    2 Comments

    1. Ines Ruhlin on March 18, 2025 7:11 pm

      Utterly written content, Really enjoyed examining.

      Reply
    2. gorilla tour on April 2, 2025 8:00 pm

      Great post. I was checking constantly this blog and I am impressed! Very helpful info particularly the last part 🙂 I care for such information much. I was looking for this particular info for a long time. Thank you and best of luck.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading