Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तीन माह के बिजली के बिल माफ किये जाए

    ShagunBy ShagunAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,621

    उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में विद्युत उपभोक्ताओं ने रखी मांग

    लखनऊ 10 अगस्त : प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को जानने और उन्हें जागरूक करने के लिए उपभोक्ता परिषद की तरफ से चलाये जाने वाले साप्ताहिक वेबीनार में सैकडो की संख्या में अनेकों जनपदों के विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी बात रखी। पूर्वांचल मध्यांचल से तराई क्षेत्र से जुडे अनेकों विद्युत उपभोक्ताओं ने कहा उनके क्षेत्र में वर्तमान में बाढ जैसी स्थिति है वितरण ट्रांसफार्मर उतार लिए गए हैं लंबे समय से सप्लाई बंद है ऐसे में जब तक बाढ की स्थिति बनी रहे उसके मद्दे नजर बाढ प्रभावित क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली बिल को कम से कम 3 महीने के लिए माफ किया जाए क्योंकि जब वह बिजली का उपभोग ही नहीं करेंगे तो उनसे बिजली बिल का भुगतान लेना पूरी तरह गलत है।

    अनेकों जनपदों से जुडे विद्युत उपभोक्ताओं ने यह मुद्दा भी उठाया कि किसानों के बिल में अनेकों जनपदों में काल्पनिक बकाया दिखाया गया है और अब उसे क्षेत्रीय अभियंता संशोधित नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से उनका रजिस्ट्रेशन बाधित है और वह फ्री बिजली योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं आईटी विंग द्वारा इसे सही कराया जाए। दक्षिणांचल से जुडे किसान हरेंद्र सिंह सिरसागंज ने अपनी समस्या से संबंधित काल्पनिक बकाए का पत्र भी भेजा। पूर्वांचल जनपद से जुडे अनेकों विद्युत उपभोक्ताओं ने इस बात की शिकायत रखी की पूर्वांचल में ज्यादातर जनपदों में कुछ अभियंता जानबूझकर अपना फोन नॉट रीचेबल कर लेते हैं और या तो फोन उठाते नहीं है। 1912 पर शिकायत का हाल यह है कि उसका होना न होना बराबर है। गोरखपुर से जुडे उपभोक्ता संतोष पटेल ने इस बात को प्रमुखता से उठाया। जिस पर तत्काल उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने पूर्वांचल के निदेशक कार्मिक से बात कर उन्हें अवगत कराया।

    उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को जहां सुना वही उपभोक्ताओं को बिजली चोरी से दूर रहने और अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं को जागरूक करने पर भी चर्चा की और नए कनेक्शन सहित विद्युत भार के संबंध में वेबीनार में जुडे विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक किया और बाढ क्षेत्र में जहां सप्लाई कई हफ्तों से बंद है और आगे भी लंबे समय तक बंद रहने की संभावना है उस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों को माफ करने की मांग भी राज्य सरकार व पावर कॉरपोरेशन से उठाई जाएगी सभी उपभोक्ताओं को भरोसा दिया।

    प्रदेश के जनपदों से दर्जनों की संख्या में बेरोजगार छात्र भी आज उपभोक्ता परिषद के वेबीनार में जुडे और उन्होंने कहा कि बेरोजगारों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाया जाए कि बिजली निगम में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए नियुक्तियां निकाली जाए और अनिवार्य रूप से बिजली निर्गम की भर्ती विद्युत सेवा आयोग से ही कराई जाए क्योंकि विद्युत सेवा आयोग से तय समय से भर्ती हो जाती है लेकिन यूपीपीएससी में काफी लंबा समय लगता है इसलिए वहां से भर्ती करने का विचार पूरी तरह गलत है उपभोक्ता परिषद ने कहा आप सब की मांग को पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

    #उपभोक्ता परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026
    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    April 30, 2026
    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    April 29, 2026
    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    April 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading