कोई इनसे सीखे गुलाब की खेती, अपने खेत में खिले फूलों को निहारते बरेली जिले के ग्राम जमालपुर (देवचरा) निवासी सुरेश शाक्य जो एक माध्यम वर्गीय किसान परिवार से हैं। दो वर्ष पहले शौक में शुरू की गुलाब की खेती अब इनकी व्यवसायक खेती हो गई हैं। अन्य फसलों में अब इन्हें कोई दिलचस्पी नहीं हैं। गेहूं, धान तक कि फसल को दरकिनार कर दिया हैं। गुलाब से होने वाली आय से अनाज खरीदते हैं। इनका कहना है कि अगर और ज्यादा जमीन होती तो उसमें भी गुलाब ही करते। हालांकि गुलाब की खेती में मेहनत और लागत अधिक है तो आय भी अधिक होती हैं। इनकी खेती देखकर गांव में कई किसानो ने इनसे प्रेरणा लेकर गुलाब की खेती शुरू कर दी हैं। photojournalist: Girish







