प्रधानमंत्री की काशी यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में कहा किघरे आवे क मौका मिलल ह, आज चेतगंज में नकटैया क मेला भी ह। धनतेरस, दीपावली और छठी मइया क त्योहार आवत ह। आज काशी विकास के पर्व क साक्षी बनत ह। आप सबके बहुत बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 6700 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 6700 करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में एयरपोर्ट, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यटन से जुड़े कई विकास कार्य शामिल हैं। आंखों के एक बड़े अस्पताल का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत दस वर्षों में 44,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं अकेले काशी के विकास के लिए स्वीकृत हुई। जिसमें से 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इसी क्रम में आज दीपावली के ठीक पहले काशी के लिए 3,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उपहार प्रधानमंत्री के कर कमलों से काशीवासियों को प्राप्त हो रहा है। काशी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के शिलान्यास और सहारनपुर के सरसावा एयरपोर्ट के लोकार्पण और आगरा में नए एयरपोर्ट के शिलान्यास का कार्यक्रम भी आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों से हो रहा है।
- दिलीप अग्निहोत्री







