लखनऊ, 5 जून : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर बिल्व (बेल) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम उनके जन्मदिन के साथ हुआ, जिसे उन्होंने प्रकृति को समर्पित किया। सीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं! आइए, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।” इस मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।







