Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राकेश अस्थाना होंगे सीबीआई के विशेष निदेशक

    ShagunBy ShagunOctober 23, 2017 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 477

    नयी दिल्ली, 23 अक्तूबर : केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक राकेश अस्थाना को इस प्रमुख जांच एजेंसी के विशेष निदेशक के तौर पर नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी गई।
    प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सीबीआई, आईबी, बीएसएफ और एनआईसीएफएस में आठ अधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आईपीएस अधिकारी गुरबचन सिंह को आईबी में विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है और यह नियुक्ति 31 दिसंबर, 2018 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सिंह फिलहाल खुफिया ब्यूरो में ही अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे हैं।
    सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक के पद पर आसीन राकेश अस्थाना को इसी एजेंसी का विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है।
    सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेश के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुदीप लखटकिया को सीआरपीएफ में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नए पद पर उनकी नियुक्ति 31 जुलाई, 2019 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
    उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद को नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ क्रिमिनलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस (एनआईसीएफएस) में विशेष महानिदेशक बनाया गया है। फिलहाल वह इसी संस्था में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
    सीआरपीएफ में अतिरिक्त महानिदेशक दीपक कुमार मिश्रा को विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अगले वर्ष 30 नवंबर अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
    बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे आईपीएस अधिकारी ए पी माहेश्वरी को इसी बल में विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह 28 फरवरी, 2021 अथवा अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगे।
    आईबी में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर कार्य कर रहे आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को विशेष निदेशक बनाया गया है।
    बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन को विशेष महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 30 नवंबर, 2020 अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading