देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के पुराने जख्म फिर हरे हो गए! हाल ही में वायरल हुए वीडियो और ऑडियो में कथित ‘VIP’ के नाम आने के बाद आज (4 जनवरी 2026) हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। विभिन्न संगठन, विपक्षी दल (कांग्रेस, UKD, महिला मंच, लेफ्ट पार्टियां) और आम नागरिकों ने परेड ग्राउंड से शुरू कर मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2007743678471938093
मुख्य मांग: मामले की सीबीआई जांच हो, VIP का नाम उजागर हो और दोषियों को सजा मिले।
हंगामा: पुलिस ने रास्ते में रोका तो तीखी नोकझोंक, गर्मागर्म बहस और धक्कामुक्की हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने दिलाराम चौक पर CM के बैनर फाड़ दिए!
सरकार का जवाब: उत्तराखंड पुलिस और सरकार ने साफ कहा – जांच में कोई VIP शामिल नहीं पाया गया। हरिद्वार SP (ग्रामीण) शेखर सुयाल ने बताया कि चैट में नाम आए व्यक्ति को अंकिता का दोस्त बताया गया, कोई VIP नहीं। सरकार ने कहा – “विश्वसनीय सबूत आए तो जांच के लिए तैयार, लेकिन अभी SIT ने निष्पक्ष जांच की और तीन दोषियों को उम्रकैद हो चुकी है।”

2022 में वनंतरा रिसॉर्ट में 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब नए खुलासों (उर्मिला सनावर के वीडियो) ने फिर आग लगा दी। लोग चिल्ला रहे हैं – “अंकिता को न्याय दो, VIP को बचा नहीं सकते!”
क्या ये प्रदर्शन न्याय दिलाएगा या राजनीतिक रंग ले लेगा? सवाल अभी बरकरार!






