Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    बिग बुल की अंतिम सीख : जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए ?

    ShagunBy ShagunApril 6, 2026 Spirituality No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The 'Big Bull's' Final Lesson: To truly understand life, one must visit three specific places?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 742

    एक समय की बात है, भारत के शेयर बाजार में “बिग बुल” के नाम से मशहूर एक व्यक्ति थे – राकेश झुनझुनवाला। उन्होंने अपनी मेहनत, बुद्धिमत्ता और साहस से इतनी बड़ी संपत्ति बना ली थी कि लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते थे। चार खरब, पिच्चासी अरब, छप्पन करोड़, पचहत्तर लाख, नव्वे हजार रुपये – यानी ₹4,85,56,75,90,000 की दौलत।

    व्यापार जगत में वे सफलता के शिखर पर थे। अखबारों में उनकी तारीफें होतीं, टीवी पर चर्चाएं होतीं, युवा ट्रेडर्स उन्हें अपना आदर्श मानते थे। लेकिन एक दिन, अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए, जब उनकी सांसें कमजोर पड़ने लगीं, तो सारी दुनिया उनकी नजरों से अलग दिखने लगी।

    उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पूरी जिंदगी को याद किया।
    उस पल उन्होंने महसूस किया कि जिस चीज पर उन्हें सबसे ज्यादा गर्व था – वो पैसा, पहचान और सफलता – मृत्यु के दरवाजे पर आकर एकदम झूठा और बेकार लगने लगा।

    उन्होंने कमजोर आवाज में कहा:“मैं व्यापार में सफलता के शिखर पर पहुँच गया था। लोग मुझे देखकर कहते थे – ‘क्या जीवन जीया है इसने!’
    लेकिन आज, जब मैं इस बिस्तर पर लेटा हूँ, तो मुझे एहसास हो रहा है कि काम के अलावा मेरे पास कोई खुशी नहीं थी। पैसा सिर्फ एक औजार है, जिसका मैं इस्तेमाल करता था।
    लेकिन मैंने कभी यह नहीं सीखा कि पैसे के अलावा जीवन भी जीना होता है।”

    “तुम अपनी कार चलाने के लिए ड्राइवर रख सकते हो,
    पैसे कमाने के लिए कर्मचारी रख सकते हो,
    लेकिन अपनी जगह किसी और को पीड़ित होने और मरने के लिए नहीं रख सकते। खोई हुई भौतिक चीजें फिर मिल सकती हैं,
    लेकिन एक चीज है जो खो गई तो कभी वापस नहीं आती – वो है समय और जीवन।”

    उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा:

    “जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमें समझ आता है कि
    ₹300 की घड़ी हो या ₹3 लाख की – दोनों एक ही समय दिखाती हैं।
    ₹100 का पर्स हो या ₹500 का – अंदर रखी चीजें एक जैसी ही होती हैं। 5 लाख की कार हो या 50 लाख की – रास्ता और मंजिल एक ही है।
    300 स्क्वायर फुट का घर हो या 3000 — अकेलापन दोनों में बराबर है। फर्स्ट क्लास में उड़ो या इकोनॉमी में – अगर प्लेन गिरा, तो सब एक साथ गिरते हैं।”

    अंत में उनकी आँखों में नमी आ गई। उन्होंने कहा:

    “सच्ची खुशी पैसे में नहीं, रिश्तों में है।
    अपने माता-पिता, जीवनसाथी, बच्चों, भाई-बहनों और सच्चे दोस्तों के साथ समय बिताओ।
    उनसे प्यार करो, उनका सम्मान करो, कभी धोखा मत दो, कभी बेईमानी मत करो। हँसो, बातें करो, सुख-दुख बाँटो – यही असली दौलत है।”

    फिर उन्होंने अपनी अंतिम सीख दी:

    “अपने बच्चों को सिर्फ अमीर बनने के लिए मत पढ़ाओ।
    उन्हें खुश रहना सिखाओ।
    जब वे बड़े होंगे, तो उन्हें चीजों की कीमत नहीं, मूल्य समझ आएगा।”

    उन्होंने धीरे से कहा:

    “जीवन को सही से समझना हो तो तीन जगह जाना चाहिए:

    • अस्पताल : जहाँ पता चलता है कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ नहीं।
    • जेल : जहाँ पता चलता है कि आज़ादी कितनी अनमोल है।
    • श्मशान : जहाँ पता चलता है कि जीवन आखिर कुछ भी नहीं है।”

    अंत में उन्होंने कमजोर लेकिन स्पष्ट आवाज में कहा:

    “आज हम जिस ज़मीन पर घूम रहे हैं, कल वो हमारी नहीं रहेगी।
    इसलिए आज से विनम्र बनो।
    जो कुछ भी तुम्हारे पास है, उसके लिए अपने माता-पिता का शुक्रिया अदा करो।
    और सबसे महत्वपूर्ण – जियो… सचमुच जियो।”

    इस कहानी का मूल सार है :

    • सफलता बहुत जरूरी है, लेकिन सफलता के पीछे जीवन को मत भूलो।
    • पैसा कमाओ, लेकिन रिश्ते न खोओ।
    • समय बिताओ उन लोगों के साथ जिन्हें तुम प्यार करते हो।
    • स्वास्थ्य का ख्याल रखो।
    • विनम्र रहो और कृतज्ञ रहो।

    क्योंकि आखिर में, जब सब कुछ खत्म हो जाएगा, तो सिर्फ दो चीजें मायने रखेंगी:
    तुमने कितना प्यार किया और तुमने कितना प्यार पाया।

    Shagun

    Keep Reading

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    नोएडा के श्रमिकों का दर्द: 10-13 हज़ार पर 12 घंटे की बंधुआ मजदूरी, अब हिंसा तक पहुंचा प्रदर्शन

    Asha Bhosle: The End of the Golden Era of Singing

    आशा भोसले: गायकी के स्वर्णिम युग का अन्त

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    वृंदावन यमुना नाव हादसा: लापरवाही की एक और कीमत

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    April 15, 2026
    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    April 15, 2026
    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    April 15, 2026
    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    April 15, 2026
    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    April 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading