Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    ShagunBy ShagunApril 19, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 295

    मुख्यमंत्री के ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ को मिला स्थानीय समर्थन

    नरैनी (बांदा) : नरैनी क्षेत्र के डढवा मानपुर संकुल अंतर्गत बरछा डंडियां के प्राथमिक विद्यालय में 19 अप्रैल को शिक्षा चौपाल एवं ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन किया गया। 6 से 14 वर्ष के बच्चों के परिषदीय स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने और नामांकित बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के उद्देश्य से अभिभावकों तथा जनसमुदाय को जागरूक करने हेतु यह कार्यक्रम नोडल शिक्षण संकुल लखन साहू (लखन लाल साहू) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

    गगनभेदी नारों के साथ निकली जागरूकता रैली

    कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान की बाइक और चौपहिया वाहनों से भरी रैली निकाली गई। फतेहगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरछा डंडियां से शुरू हुई यह रैली गगनभेदी नारों और उत्साह से भरी रही। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।नोडल शिक्षक लखन लाल साहू और नोडल एआरपी अमित मिश्रा के कुशल संयोजन में आयोजित रैली को मुख्य अतिथि मनफूल पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने फीता काटकर और झंडी दिखाकर रवाना किया।

    स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्साही सहभाग

    रैली में कंपोजिट विद्यालय कल्याणपुर, प्रतापपुर, बरछा डांडिया, संग्रामपुर, फतेहगंज और डढवा मानपुर के स्कूली बच्चे, शिक्षक, ग्राम प्रधान तथा अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंच पर अतिथियों का स्वागत नोडल प्रभारी लखन साहू, एआरपी संतोष साहू, जगत राम, राजीव पटेल, सौरभ गुप्ता और ओम प्रकाश ने माला अर्पण व बैज पहनाकर किया। कार्यक्रम की भूमिका नोडल एआरपी अमित मिश्रा ने निभाई।Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    उत्कृष्ट शिक्षकों और छात्रों का सम्मान, शिक्षकों की भूमिका पर जोर

    चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे विद्यालय के कार्यों में सकारात्मक सहयोग दें। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने टीम भावना के साथ निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने शिक्षक संदर्शिका, कार्यपुस्तिका, पाठ्यपुस्तक वितरण, शिक्षक डायरी और दीक्षा ऐप जैसे विभागीय कार्यों में अभिभावकों व जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

    मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश श्रीवास ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल दो छात्रों तथा वार्षिक परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिक्षा विजन पर भी प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका सराहनीय योगदान

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक महेश श्रीवास ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में लखन साहू, राजीव पटेल, सौरभ गुप्ता, लवलेश सिंह, ओम प्रकाश, विवेक कुमार, नीरज, सोनम सोनी, दीपमाला सोनी, महेश्वरी प्रसाद, उत्तम राठौर, शिव नारायण, अजीमुल, अजर, श्रीराम, संदीप मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों और कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ का स्थानीय स्तर पर प्रभावी रूप माना जा रहा है, जिसमें शिक्षा को सर्वसुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने का संकल्प साफ दिखाई दिया।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading