200 बाराती पहुंचे तो 100 वाले इंतजाम में आ गया आगबबूला पिता
बिहार: एक शादी का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो हंसी भी छुड़ा रहा है और हैरानी भी। दुल्हन के पिता ने 100 बारातियों का खाना-पीना का इंतजाम किया था, लेकिन दूल्हा पक्ष 200 बारातियों के साथ पहुंच गया। गुस्से में आकर पिता ने खाने में जमालघोटा (तेज दस्त की दवा) मिला दिया।
खाना खाते ही बारात में अफरा-तफरी मच गई। लोग खेतों की तरफ भागने लगे, पानी की बोतलें लेकर इधर-उधर दौड़ पड़े। बाराती अब कह रहे हैं कि “अगली बार किसी की बारात में नहीं जाएंगे।”
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
एंनीम अहमद नाम के यूजर ने लिखा, कि “नाराजगी समझ आती है, लेकिन मेहमानों के खाने में दस्त की दवा मिलाना क्रूरता है। बारात वाले गलती कर आए थे, लेकिन इसका समाधान ये नहीं था।”
एक अन्य यूजर ज़मीर ने लिखा, “बिना बुलाए मेहमानों की भीड़ परेशान करती है, लेकिन सेहत के साथ खिलवाड़ करना बिल्कुल गलत है। बातचीत से मसला सुलझाया जा सकता था। ऐसी हरकत किसी की जान भी जोखिम में डाल सकती है।”
यह घटना बिहार के किसी जिले में हुई बताई जा रही है। पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं।
इस घटना से सीख: बारात में मेहमानों की संख्या बढ़ाना गलत है, लेकिन मेहमानों के साथ ऐसा “इंतजाम” और भी गलत है। दोनों तरफ से समझदारी की जरूरत है, वरना शादी का मजा किरकिरा हो जाता है।







