लापता इंस्पेक्टर वाली खबर थी फिल्म का धमाकेदार प्रमोशन
मुंबई। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से निकली एक रहस्यमयी खबर ने सोशल मीडिया को पूरी तरह हिला दिया। पुलिस इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम भदौरिया के लापता होने की वायरल खबर कुछ ही घंटों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप पर आग की तरह फैल गई। लोग अपराध, साजिश और थ्योरीज़ में जुट गए।
लेकिन असली ट्विस्ट तब सामने आया जब पता चला कि यह पूरा मामला आगामी फिल्म “द नर्मदा स्टोरी” का सबसे स्मार्ट और बोल्ड प्रमोशनल कैंपेन था।
रियलिस्टिक प्रमोशन का धमाका
रियल न्यूज़ स्क्रीनशॉट की शैली में बनाए गए इस कैंपेन ने लोगों की उत्सुकता को आसमान छू लिया। “पुरुषोत्तम भदौरिया कहाँ हैं?” वाला सवाल ट्रेंड करने लगा। फिल्म की टीम ने सस्पेंस और रियलिज्म का जबरदस्त मिश्रण पेश कर डिजिटल विस्फोट कर दिया।
फिल्म में क्या है खास?
- सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी
- रहस्य, अपराध और भावनात्मक संघर्ष का तगड़ा कॉम्बिनेशन
- रियल आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की दमदार भूमिका
- शानदार कलाकारों की टॉली: रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, ज़रीना वहाब
फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज़ होने वाला है, जबकि “द नर्मदा स्टोरी” 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यह प्रमोशन अब तक का सबसे चर्चित डिजिटल कैंपेन बन गया है, जिसने फिल्म की चर्चा को नई ऊंचाई दे दी है।






