लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राजधानी लखनऊ पूरी तरह सपा रंग में रंग गया। प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ता एक झलक पाने को बेताब नजर आए।
इस मौके पर राहुल गाँधी ने एक्स पर अखिलेश यादव को बधाई दी :
उन्होंने लिखा : जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई @yadavakhilesh जी। PDA की हिस्सेदारी से सामाजिक न्याय का संकल्प हम मिल कर पूरा करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं।
अखिलेश ने स्वीकार किया अभिवादन
पार्टी कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यालय में उत्साह का माहौल देखते ही बनता था।
जन्मदिन पर ‘हरित संकल्प’ का भव्य आयोजन
इस बार अखिलेश यादव के जन्मदिन को समाजवादी पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर यादगार बनाया। प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव (169 बीकेटी से प्रबल दावेदार) और अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव एडवोकेट ममता सिंह यादव के नेतृत्व में विशाल पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य आकर्षण:
- पार्टी कार्यालय और अखिलेश यादव के आवास से जुड़ी सड़क पर भव्य वृक्षारोपण व पौध वितरण
- सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हरियाली का संकल्प
- स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन और सराहना
नेताओं का संदेशपार्टी पदाधिकारियों ने कहा, “वृक्षारोपण सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा और हरित संकल्प के साथ मनाना समाजवादी विचारधारा की असली पहचान है।
कार्यक्रम ने न केवल कार्यकर्ताओं में जोश भरा बल्कि स्थानीय जनता को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित किया। सड़क पर चहल-पहल और हर-भरे पौधों के साथ अखिलेश यादव का जन्मदिन इस बार खास रहा।
सपा कार्यकर्ता बोले: “नेता जी का जन्मदिन अब सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया है।”







