स्कूली बच्चों को कचरा प्रबंधन एवं रिसाइक्लिंग के प्रति जागरूक बनाया जाएगा
यह कार्यक्रम SMS मिशन 1000 की सफलता को अगले चरण में ले जाते हुए 5000 से अधिक स्कूलों के 11 लाख बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव निर्माण करने की संभावना बढ़ाएगा
मुंबई 15 दिसम्बर। कोका-कोला इंडिया ने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) के साथ मिलकर आज SMS मिशन रिसाइक्लिंग शुरु करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य 5000 से अधिक स्कूलों के बच्चों को कचरा प्रबंधन के लिए जागरूक बनाना है। सपोर्ट माइ स्कूल (SMS) मिशन 1000 स्कूल्स की सफलता के बाद अब यह नया मिशन शुरु किया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत सरकार के स्वच्छता मिशन में योगदान देना है। इसके जरिये सही ढंग से कचरा जमा करने एवं कचरे के अलगाव पर ध्यान देना है जिसमें पॉलीथीन टेरिफ्थेलैट (PET) भी शामिल होगा।
SMS मिशन रिसाइक्लिंग पहल का उद्देश्य रिसाइक्लिंग के लिए प्रभावी ढंग से कचरा जमा करने तथा उसे अलग करने की प्रक्रियाएं अपनाते हुए बेहतर कचरा प्रबंधन पद्धतियों को बढ़ावा देना है। सरकार के स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय मिशन से जुड़ा यह कार्यक्रम समाज में तथा स्कूलों में कचरा प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने या इसके लिए मदद करने के लिए काम करेगा। कार्यक्रम में पहले चरण में, कोका-कोला इंडिया ने अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) के साथ भागीदारी करते हुए देशभर में 5000 से अधिक सरकारी स्कूलों के लगभग 11 लाख बच्चों तथा 1 लाख से अधिक नागरिकों के बीच सकारात्मक प्रभाव निर्माण करने का लक्ष्य रखा है। इसके अंतर्गत उन्हें सही ढंग से ठोस कचरा प्रबंधन करने के लंबी अवधि के फायदों के बारे में बताया जाएगा।
निशांत पांडे, सीईओ, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने कहा, “पूरे भारत के स्कूलों में सफाई एवं स्वच्छता मुद्दों पर जागरूकता निर्माण करने के हमारे अनुभव के आधार पर, हमारा मानना है कि स्कूली छात्रों को कचरा प्रबंधन तथा रिसाइक्लिंग पद्धतियों के साथ जोड़ने से उन्हें हमारे भविष्य में स्थाई प्रक्रियाओं की विशाल भूमिका के बारे में गहरी समझ प्रदान की जा सकती है। सपोर्ट माइ स्कूल – मिशन रिसाइक्लिंग अभियान के लिए कोका-कोला के साथ भागीदारी करते हुए हम उत्साहित हैं, जिसका उद्देश्य 10 राज्यों के 5000 स्कूलों तक पहुंचना है। इस अभियायन के जरिये बच्चों को एक स्वच्छ तथा स्थाई भविष्य निर्माण करने का अवसर दिया जाएगा।”







