twitter war:
लखनऊ, 18 मार्च 2020: प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुंगेरी लाल के सपने संजो रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। सिद्धार्थनाथ ने अखिलेश के विधानसभा 351 सीटें जीतने को दावे के जवाब में ये बातें उन्हीं के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहीं।
मंगलवार को सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था “जब भाजपा झूठे वादे करके 300 पार जा सकती है, तो हम सच्चे काम और लोगों को जोड़कर 351 सीट क्यों नहीं जीत सकते। ‘उसी को रीट्वीट करते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने लिखा “रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। यह कहावत अखिलेश यादव पर चरितार्थ होती है। जमीनी हकीकत से डर लग रहा तो मुंगेरी लाल के सपने संजो रहे हैं आप। आपके कारनामों के फेहरिस्त लंबी है, जनता कई दफा आपको नकार चुकी है।







