लखनऊ, 30 दिसम्बर 2019: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 57 लाख किसानों को आधार कार्ड में गड़बड़ी के नाम पर किसान सम्मान निधि से वंचित करने के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने इसे सरकार का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अभी तक जो पैसा मिला, वह घोटाला था क्या?
सोमवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि आधार कार्ड में गड़बड़ी के बहाने प्रदेश में 57 लाख किसानों को सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वचिंत करने का षड्यंत्र रच रही है। कहा जा रहा है कि जब तक आधार कार्ड में सुधार नहीं हो जाएगा तब तक ये पैसा नहीं मिलेगा। सवाल ये है कि अब तक जो पैसा मिला क्या वो कोई घोटाला था।







