Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    8 नवम्बर को भाजपा देशभर में मनाएगी ‘एंटी ब्लैक मनी डे’

    By October 26, 2017 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर 2016 को काले धन के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए नोटबंदी की घोषणा की थी । 8 नवम्बर को इस घोषणा के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा देशभर में ‘एंटी ब्लैक मनी डे’ मनाएगी

    नई दिल्ली 26 अक्टूबर। भाजपा ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने के अवसर पर 8 नवम्बर को देशभर में ‘एंटी ब्लैक मनी डे’ मनाने का ऐलान किया है। पार्टी इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी जिसमें केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी औऱ राज्यों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। 

    कांग्रेस व दूसरे विपक्षी दलों ने नोटबंदी की वर्षगांठ को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। जिसके बाद भाजपा के एस ऐलान को विपक्षी दलों को जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

    भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आय़ोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय वित्त मंत्री औऱ वरिष्ठ नेता अरूण जेटली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवम्बर 2016 को काले धन के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए नोटबंदी की घोषणा की थी । 8 नवम्बर को इस घोषणा के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा देशभर में ‘एंटी ब्लैक मनी डे’ मनाएगी। सभी केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व राज्यों के प्रमुख नेता देशभर में भ्रमण करेंगे और पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

    केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने जो कदम उठाए हैं उसको प्रमुख रूप से जनता के बीच प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के देशव्यापी कार्यक्रमों में से एक प्रमुख कार्यक्रम होगा। 

    जेटली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के पास सत्ता में रहने का पर्याप्त मौका था लेकिन मैंने कभी नहीं देखा जब कांग्रेस ने काले धन के खिलाफ कोई कदम उठाया हो। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री इस मौके पर देशभर का दौरा भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब से 8 तारीख तक के समय में भाजपा केंद्र सरकार के कदमों के समर्थन में जनमत तैयार करेगी। 

    जेटली ने कहा कि कालेधन के खिलाफ कार्रवाई छोटे कदमों से संभव नहीं है। इसलिए केंद्र सरकार ने नोटबंदी समेत कई बड़े फैसले किए।

    गौरतलब है कि 8 नवंबर को कांग्रेस समेत विपक्ष की 18 पार्टियां भाजपा की अगुवाई वाले राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में पूरे देश में सड़क पर उतरेंगी। विपक्षी दलों के मुताबिक यह साबित हो गया है कि नोटबंदी एक गलत फैसला था जिसने अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर देश में नौकरियों का गहरा संकट पैदा कर दिया है। 

    Keep Reading

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Sanitation worker's anger over corruption erupts: Threw bangles at the City Health Officer's face in Bareilly, saying, "You should wear some bangles."

    भ्रष्टाचार पर सफाईकर्मी का गुस्सा फूटा : बरेली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के मुंह पर चूड़ियां फेंकी, बोला- “थोड़ी चूड़ियां पहन लो”

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    1 Comment

    1. John on October 26, 2017 2:37 pm

      Hi Editnewsindia.com,

      I saw you tweeting about money and I thought I’d check out your website. I really like it. Looks like Editnewsindia.com has come a long way!

      Building a mailing list like you are is so important too, I think people would really like to be signed up to what you have to share.

      Good job on the social buttons, social media is so powerful these days

      You should consider installing an SEO plugin like Yoast or something, theres loads of good free ones.

      Also places like axtschmiede.com are worth checking out.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026
    World's largest 5,211 kg mercury Shivling installed in Haridwar.

    हरिद्वार में विश्व का सबसे विशाल 5211 किलो पारद शिवलिंग स्थापित

    June 25, 2026
    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    पैकेजिंग सेक्टर में आईपीओ की दोहरी धूम: नैक और अथर्वा साथ में बाजार में दस्तक देंगे

    June 25, 2026
    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    June 25, 2026
    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading