Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भरोसा रखिये, 21 दिन में कोरोना से जंग जीतेंगे: पीएम मोदी

    By March 26, 2020Updated:March 26, 2020 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 579

    वीडियो कांफ्रेसिंग से पीएम मोदी का काशी के लोगों से सार्थक संवाद

    नरेंद्र मोदी इस समय लगातार कोरोना पर अनेक वर्गों में विचार विमर्श कर रहे है। इनमें कित्सक,विशेषज्ञ, अर्थव्यवस्था से जुड़े लोग, कैबिनेट के सहयोगी, सार्क सदस्य, मुख्यमंत्री आदि शामिल है। इस विचार विमर्श के आधार पर कोरोना से मुकाबले को रणनीति बनाई जा रही है। इसी के साथ मोदी एक हफ्ते के भीतर दो बार राष्ट्र को सम्बोधित कर चुके है। संवाद के प्रत्येक चरण में वह कोई न कोई सन्देश भी देते है।

     

    कैबिनेट बैठक की आंतरिक फोटो आमतौर पर प्रसारित नहीं कि जाती है। लेकिन इस बार इसको एक बड़े सन्देश के रूप में प्रसारित किया गया। इसमें सभी मंत्रीगण तीन फीट की दूरी पर बैठे थे। यह बताने का प्रयास किया गया कि इस समय सामाजिक दूरी बनाए रखना अपरिहार्य है। वैसे आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर देश में लॉक डाउन लागू है। कैबिनेट या अधिकारियों की बैठक भी आपात कालीन दशा में कई जा रही है। लखनऊ में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकार की बैठकों का तरीका बदल दिया है। अब यहां भी बैठक में शामिल होने वाले लोग तीन फीट की दूरी पर बैठ रहे है।

     

    नरेंद्र मोदी ने काशी के लोगों से वीडियो कांफ्रेसिंग संवाद किया। इसके माध्यम से उंन्होने काशी ही नहीं पूरे देश को सन्देश देने का कार्य किया है। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी दोहरी भूमिका में थे। वह काशी के एमपी और देश के पीएम है। संवाद काशी के लोगों से था, लेकिन इसका सन्देश राष्ट्रीय स्तर पर था। मोदी ने कहा कि सांसद के रूप में उनको इस मुसीबत में वहां होना चाहिए था। लेकिन कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने स्वयं लॉक डाउन लागू किया है। उंन्होने ही कहा था कि इसका मतलब जो जहां है, वहीं रहे। रोड पर न निकले। मोदी प्रधानमंत्री पद के साथ काशी के जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी भी निभा रहे है। इसी प्रकार अपनी जगह पर रहते हुए अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से सम्पर्क रखने का प्रयास करना चाहिए। उनकी समस्याओं को वह संबधित अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य इस परिस्थिति में भी कर सकते है।

     

    मोदी ने काशी की अति प्राचीन विरासत का उल्लेख किया। कहा कि संकट की इस घड़ी में काशी सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है। आज लाकडॉउन की परिस्थिति में देश को संयम व समन्वय का परिचय देना है। काशी साधना,सेवा और समाधान की नगरी है। काशी का अर्थ ही है शिव। शिव कल्याणकारी है। जन प्रतिनिधि के रूप में मोदी काशी के संबन्ध में पूरी जानकारी ले रहे है। मोदी सदैव नवरात्रि उपासना करते रहे है। उंन्होने कहा कि इस बार की साधना मैं मानवता की उपासना करने वाले सभी नर्स,डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी आदि के उत्तम स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सिद्धि को समर्पित कर रहे है। मोदी के इस कथन में भी अपनी नहीं पूरे देश की चिंता समाहित है।

     

    उंन्होने इस लॉक डाउन अवधि को मानवता के प्रति समर्पित करने का आह्वान किया। लोग अपने घरों में रहते हुए भी गरीब परिवारों की सहायता कर सकते है। वह उनको भोजन बना कर दे सकते है। लॉक डाउन की वजह से अनेक जानवरों के सामने भोजन का संकट आ गया है। ऐसे में लोगों को अपने आस पास के पशुओं की भी चिंता करनी चाहिए। मोदी ने भारतीय संस्कृति का उल्लेख किया। कहा कि कोरोना वायरस हमारी संस्कृति को और संस्कार को मिटा नहीं सकता। करुणा से हम गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण कर सकते हैं। मोदी स्वयं भी विशेषज्ञों के सुझाव पर अमल कर रहे है। वह मिलने वालों से स्वयं डेढ़ मीटर दूरी पर लोगों से मिलते है। ऐसा ही सुझाव उंन्होने लोगों को दिया। इसके पहले नरेंद्र मोदी ने देश के नर्सेस और डॉक्टर के साथ इन विषयों पर विस्तार से बात की थी।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

    October 21, 2026
    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    October 18, 2026
    Promotional song 'Jaise Radhe Krishna' from the film 'Darkaar' released; Raja Guru's powerful style grabs attention.

    फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज, राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

    October 18, 2026
    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    October 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading