लखनऊ, 15 नवंबर 2018: ज्वाइन हैण्ड्स फाउण्डेशन और स्नेहालय के संयुक्त संयोजन में बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिछले चार दिनों से स्नेहालय होली रिमीडर चर्च आलमबाग परिसर में चल रही झोपड़पट्टी के बच्चों की विभिन्न सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का समापन पुरस्कार वितरण के साथ बुधवार को सम्पन्न हो गया।यहां 11 नवम्बर से सिस्टर ग्रेस व सिस्टर ज्योति के समन्वयन में निबंध लेखन, रंगोली, नृत्य, खो-खो, मेंढक रेस आदि की प्रतियोगिताओं में नाजनीन, अदिति, अमन शिल्पी, अचल, आद्या, अंजलि और शालिनी को मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधिकारी बृजेश सिंह ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के संजय मैक्वान ने संस्था की गतिविधियों से परिचित कराया।
प्रतियोगिताओं में लगभग 160 बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को कुछ न कुछ उपहार अवश्य दिये गए। स्नेहालय व सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए फाउण्डेशन के अध्यक्ष रेज़ी लारेंस राॅस ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी अन्य सहायतार्थ कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।






