लखनऊ,12 अगस्त 2019: अखिल भारतीय बांगो साहित्य सम्मेलन की ओर से बंगाली क्लब में वर्षा मंगल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और समरसता का सन्देश दिया गया। इसकी अध्यक्षता शिक्षाविद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशीष घोष ने की।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में बंगला साहित्य, साहित्यकार और कलाकारों का बहुत योगदान रहा है। बांगो सम्मेलन इसी विचार को आगे बढ़ा रहा है। इसमें बच्चों ने वर्षा ऋतु पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सचिव संदीप बासु,गोपाल चक्रवर्ती,अरुण सान्याल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।