- सेलिब्रिटी डिजाइनर निधि यशा ने अपने स्कूल में युवा डिजाइनरों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया प्रभावशाली बयान
- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल ने उन्हें यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया
पटना, 14 दिसंबर, 2018: पटना की डिजाइनर निधि यशा ने कहा कि यदि आप अपने सपनों को जुनून के साथ पूरा करने का प्रयास करें तो आप मनचाही चीज हासिल कर सकते हैं। वह आज मातृ शैक्षिक संस्था‘ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हाईस्कूल में एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ जोसेफ साइट्स के एक कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
बता दें कि इस मौके पर उन्हें ‘‘ डिस्टिग्विस्ड अचीवर’’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सेंट जोसेफ और निफ्ट पटना दोनों के छात्रों को संबोधित करने के लिए अपने गृह नगर पटना का दौरा किया था।
कार्यक्रम के बाद निधि ने स्कूल के अधिकारियों के साथ-साथ छात्रों के साथ मुलाकात की। छात्रों ने सेलिब्रिटी डिजाइनर से बहुत सारे प्रश्न पूछे। इसके बाद निधि ने निफ्ट पटना में एक इंटरैक्टिव सत्र का संचालन किया। यह सत्र अन्य संस्थानों के छात्रों के लिए भी खुला था।
सुश्री निधि ने दिये गये सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ’’जब आपकी मातृ शैक्षिक संस्था आपका सम्मान करती है तो यह आपके माता-पिता द्वारा आपके प्रयासों को स्वीकार करने जैसा लगता है, और यह सभी सम्मानों से बड़ा है। मैं बेहद खुश हूं कि स्कूल ने मेरे काम पर ध्यान दिया, और उम्मीद जताई की कि इससे युवा डिजाइनरों को पूरी लगन के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।







