8 दिसंबर 1926- 5 नवंबर 2011
आज भुपेन हजारिका की पुण्यतिथि है भुपेन हजारिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वह भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते भी थे। उनका आज ही के दिन यानि 5 नवंबर 2011 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भूपेन हजारिका का निधन हुआ। उस वक्त उनकी उम्र 85 वर्ष थी।
जन्मस्थान:
भूपेन हजारिका का जन्म 8 दिसंबर 1926 को असम के तिनसुकिया जिले की सदिया गांव में हुआ था। 13 साल की उम्र में मैट्रिक परीक्षा पास करने के बाद हजारिका आगे की पढ़ाई करने के लिए गोवाहाटी गए। 1946 में हजारिका ने बनारस हिंदु विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में एमए किया।