लखनऊ, 30 मार्च 2019: लखनऊ में स्थित विशाल खण्ड तीन गोमतीनगर कल्याण समिति की ओर से शनिवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक किशोर चतुर्वेदी ने श्याम बाबा के भजनों को प्रस्तुत किया।जिसे सुनकर श्रोता मन्त्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान किशोर ने भजन संध्या की शुरुआत वंदना से की। कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े
अद्भुत रूप बनाये के शिव शंकर त्रिपुरारी,लागा चुनरी में दाग और कलयुग में बस एक सहारा है खाटू वाला श्याम हमारा है सुनकर श्रोता झूमने लगे।
भजन गायिका स्वाति ने भी अपने मनमोहक भजनों भक्तों का मन मोह लिया। इस मौके पर राकेश अग्रवाल,डॉ आरसी मिश्रा,आर आर सिंह,केसी वर्मा, आर आर गंगवार, जय सिंह मौर्य ,आर के पांडेय, अजय कुमार उपाध्याय, अविनाश सिंह, नरेश चन्द्र,अशोक सक्सेना, योगेश दीक्षित, योगेश गोयल,सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।






