लखनऊ, 25 नवंबर 2018: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से शुरू हो रहे ‘लखनऊ महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अटल विरासत थीम पर 25 नवंबर से शुरू हो रहे ‘लखनऊ महोत्सव’ का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथआज रविवार शाम 7:00 बजे करेंगे।
कला संस्कृति का महाकुंभ है ‘लखनऊ महोत्सव’
नवाबों के शहर लखनऊ में वर्षों से हर साल की तरह इस बार भी परिवार से ‘लखनऊ महोत्सव’ का आज आगाज होने वाला है। इस बार लखनऊ के ‘स्मृति उपवन’ में बड़ी संख्या में लोगों का आज-आना होगा। इसलिए किसी तरह की अव्यस्था से निपटने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
बता दें की गेट के अंदर से और बाहर तक कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और पुलिस के जवान किसी को भी शक के आधार पर रोक कर पूछताछ कर सकते हैं। फिलहाल वीआईपी और कलाकारों के ठहरने वाले कंपाउंड में किसी पर्यटक को जाने की इजाजत नहीं होगी। पत्रकारों के लिए अलग से दीर्घा बनाई गई है। इस बार भी हमेशा की तरह क्षेत्रीय कलाकारों को भी मंच पर प्रस्तुति का मौका दिया जा रहा है संचालन से लेकर साज- सज्जा तक लखनऊ के कलाकारों का महत्व मिलेगा।







