होंगे निःशुल्क आडीशन, सितम्बर में होगा ग्रैण्ड फिनाले
लखनऊ, 11 फरवरी2019: विभिन्न रंगों के संगम उत्तर प्रदेश में युवा व हर तरह की प्रतिभाओं की कमी नहीं किन्तु, छोटे शहरों की प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिल पाते। ऐसी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने व उनकी प्रतिभा को निखारने के मकसद से कला, संस्कृति व फिल्म के क्षेत्र में कार्यरता कमला फिल्म्स एण्ड ब्रॉडकस्टर्स वृहद स्तर पर पंजीकृत टाइटिल ‘मिस्टर-मिस व मिसेज उत्तर प्रदेश 2019’ का आयोजन करा रही है। इसका ग्रैण्ड फिनाले सितम्बर में लखनऊ में वृहद्स्तर पर होगा। इसमें बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होंगे।
इस प्रोग्राम के संयोजक कुमार राकेश श्रीवास्तव, गुंजन वर्मा व डा.रूबीराज सिन्हा ने बताया कि इसके लिए लखनऊ के साथ अलीगढ़, सहारनपुर, हरदोई, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली में निःशुल्क ऑडीशन होंगे। लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग में 13 अप्रैल व हरदोई में 28 अप्रैल को यह निःशुल्क आडीशन होगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी। इच्छुक प्रतिभागी अपना विवरण, फोटो, वीडियो इत्यादि कमला फिल्म एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर 31 मार्च तक भेज सकते हैं।
राजधानी में 16, 17 व 18 सितम्बर को होने वाले फाइनल राउण्ड शामिल होने वाली फिल्मी हस्तियों से हमारी बातचीत चल रही है। फाइनल राउण्ड में अन्य युवा कलाकारों की सिंगिंग-डांसिंग प्रस्तुतियां भी होंगी।







