लखनऊ, 08 जुलाई 2018: सप्रू मार्ग स्थित नयत्री स्टूडियो ऑफ परफॉर्मिंग ऑर्ट्स ने आज नयत्री आइकॉन डांस चैंपियनशिप (सीजन 1) का आयोजन गाँधी भवन में किया गया। इस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले राउंड में यूपी के विभिन शहरों से चुने हुए बच्चों ने हिस्सा लिया और अपने डांस का हुनर दिखाया।
इस मौके पर श्रीमती विधि अग्रवाल, डायरेक्टर ने बताया कि हमारा मिशन है यूपी के उभरते कलाकारों को पहचानना एवं उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मौका देना। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यूपी को नेशनल एवं इंटरनेशनल लेवल तक पहुँचाना।
इस मौके पर श्रीमती ललिता प्रदीप, जॉइंट डायरेक्टर एजुकेशन चीफ़ गेस्ट रहीं। उन्होंने कहा की आज की पीड़ी को एक्टिव व ऑल राउंडर बनकर ज़माने के साथ चलने की ज़रूरत है। इस मौके पर सागर बोरा, अंतरराष्ट्रीय हिप हॉप डांसर सेलिब्रिटी गेस्ट थे, कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्वल्लन से हुई। तत्पश्चात नन्हें कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, इसके बाद इस बैनर तले विभिन्न प्रतियोगिताओं, डांस, इन्स्ट्रुमेंटल, सिंगिंग व फैशन शो का आयोजन किया। इसके बाद पुरस्कार वितरण व अंत में वन्दे मातरम् पर स्पेशल परफॉरमेंस हुई।







