प्रभावशाली चित्र भी बोलते है। बिना शब्दों के भी वह बहुत कुछ कह देते है। लखनऊ आर्ट कॉलेज के विद्यर्थियो ने इसे चरितार्थ किया है। इस समय कोरोना का प्रकोप है। इसके मद्देनजर लॉक डाउन चल रहा है।

सरकार के साथ जिम्मेदार लोग भी इसके लिए समाज को जागरूक कर रहे है। विद्यर्थियो की कलाकृति इसी संदर्भ में है। इसमें लॉक डाउन का पालन और पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया है। मनकामेश्वर मंदिर मार्ग पर बनाई गई यह कलाकृति देखने वालों का ध्यान आकर्षित करती है। यह जानकारी डॉ संजीव कुमार गौतम ने दी।
राष्ट्रपति की पत्नी भी कोरोना वायरस से जंग में आगे आई:

भारत की प्रथम महिला और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी कोरोना वायरस से जंग में आगे आई हैं। सविता कोविंद ने जरूरत मंद लोगों के लिए खुद फेस मास्क सिल रही हैं
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री







