लखनऊ . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आए कई नेताओं और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी और दारा सिंह प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। नए साथियों के आने से मजबूत हुआ PDA परिवार अखिलेश यादव ने न शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, और इन नए…
Author: Shagun
लखनऊ / संवाददाता : 68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों का प्रदर्शन अब और तेज हो गया है। लंबे समय से अपनी मांगों के निस्तारण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों ने आखिरकार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चित्रकूट निवासी दीपक पटेल और बरेली के नशीम फरीदी भगवान श्री राम जी की तस्वीर सामने रखकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और अपनी मांगों की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का…
एनयूजे की कार्यशाला में पत्रकारिता की भाषा, फेक न्यूज और खबरों की जांच पर चर्चा; विशाल सिंह बोले- बिना पुष्टि के सूचना न करें प्रसारित लखनऊ। आज के दौर में खबर सबसे पहले देने से ज्यादा जरूरी है सही खबर देना। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पत्रकारों का काम आसान बना सकता है, लेकिन उससे मिली हर जानकारी सही हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए खबर प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी जांच करना बेहद जरूरी है। यह बात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने शनिवार को पत्रकारों की एक कार्यशाला में कही। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया),…
स्वीडिश-बेल्जियन फिल्म ‘आउट ऑफ फैशन’ में निभाएंगे बीमार पिता का किरदार, करियर और परिवार के बीच संघर्ष की भावनात्मक दास्तान पर्दे पर उतरेगी मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अब अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘आउट ऑफ फैशन’ में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। स्वीडिश निर्देशक जेंस जॉनसन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी पेरिस की फैशन इंडस्ट्री से शुरू होकर हिमालय तक पहुंचती है। फिल्म में अभिनेता-लेखक सुनील मुंशी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी अरमांड कैसर नाम के एक भारतीय मूल के फैशन डिजाइनर की है, जिसका शानदार करियर उस समय मुश्किल में पड़ जाता है, जब उसे महज…
मॉस्को, रूसअंतर्राष्ट्रीय निर्यात फोरम “मेड इन रशिया” का केंद्रीय विषय प्रौद्योगिकी निर्यात, उच्च प्रौद्योगिकी और आधुनिक समाधान होंगे। उच्च प्रौद्योगिकी ट्रैक ही व्यापार कार्यक्रम की सामग्री को निर्धारित करेगा: विदेशी बाजारों में रूसी विकासों के प्रचार से लेकर नवाचार के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तक। फोरम का आयोजक रूसी निर्यात केंद्र (REC, VEB.RF समूह) है। यह कार्यक्रम 16 नवंबर को मास्को में राष्ट्रीय केंद्र “रशिया” में आयोजित होगा। पंजीकरण पहले से ही madeinrussia.com/forum/ लिंक पर खुला है। “मेड इन रशिया” फोरम का मुख्य विषय उच्च प्रौद्योगिकी होगा भारतीय भागीदारों के लिए «मेड इन रशिया» कार्यक्रम बाजार में प्रवेश करने का…
रोमांचक मुकाबले में वीएमए ने मारी बाजी, रुद्र और आरुष सिंह रहे जीत के नायक लखनऊ : शहर के एसएआर स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए दूसरे केएन सिंह मेमोरियल अंडर-19 अंतरविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी (वीएमए), बीकेटी ने एसआर इंटरनेशनल स्कूल को करारी शिकस्त दी। मैच में रुद्र की 42 रनों की शानदार पारी रही अहम : वीएमए की पारी: पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने 15 ओवरों में 8 विकेट पर 125 रन बनाए। इसमें रुद्र की 42 रनों की शानदार पारी अहम रही। एसआर इंटरनेशनल की तरफ से दर्श प्रताप…
भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव ला रहा है, जबकि पारंपरिक कारीगरी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर पैदा कर रही है। मॉस्को में हुई चर्चाओं में मानवीय रचनात्मकता, टेक्सटाइल हेरिटेज और भारतीय पारंपरिक तकनीकों की समकालीन व्याख्या के महत्व पर प्रकाश डाला गया नई दिल्ली, दिल्ली, भारत भारतीय फैशन उद्योग के प्रतिनिधियों ने मॉस्को में हाल ही में संपन्न BRICS+ फैशन समिट के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और पारंपरिक कारीगरी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया, तथा इस बात की समीक्षा की कि डिजाइनर भारत के टेक्सटाइल हेरिटेज को सुरक्षित रखते हुए उभरती…
‘रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान’ की टीम ने किया बेलवादह का दौरा; राखड़ बांध से डूबे मकान-खेत और NGT में याचिका दायर करने की चेतावनी। लखनऊ/सोनभद्र: अनपरा थर्मल पावर प्लांट की राख सीधे रिहंद डैम में बहाए जाने का मामला सामने आया है, जिससे रिहंद का पानी जहरीला होने के साथ-साथ गंभीर पर्यावरणीय संकट खड़ा हो गया है। ‘रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान’ (रोसा) की एक टीम ने प्रभावित क्षेत्र बेलवादह का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि राखड़ बांध के कारण उनके मकान और खेत तक डूब चुके हैं, जिसका आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। दौरे…
स्टेज-बेस्ड थीम पर तैयार इस गाने में अभिनेता राजा गुरु के साथ साक्षी भट्ट और रिया मुंजाल भी आ रही हैं नजर; सत्या-मनु के संगीत से सजा है ट्रैक मुंबई: आगामी हिंदी फीचर फिल्म ‘दरकार’ का ऑफिशियल प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज कर दिया गया है। सत्या मनु के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने में अभिनेता राजा गुरु की प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और मंचीय ऊर्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्टेज-बेस्ड कॉन्सेप्ट पर आधारित इस ट्रैक में राजा गुरु के साथ साक्षी भट्ट और रिया मुंजाल भी अपनी कला का जलवा बिखेरती नजर…
सीता रेस्टोरेंट में आयोजित हुई जिले के पत्रकारों की बैठक; पत्रकारों के हितों की रक्षा और आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर। बहराइच: लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बहराइच इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय शहर के सीता रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकजुटता कायम करना, संगठन का विस्तार करना और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना रहा। बैठक के दौरान जिले के पत्रकारों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को इससे जोड़ने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर परितोष वर्मा, विपिन सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव,…










