लखनऊ, 27 अप्रैल: कई दिनों से अपने संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे बीबीएयू छात्रों को जेल से आज जमानत मिल गयी उन पर धारा 151 लगायी गयी थी। छात्रों की तरफ से इन्साफ की लड़ाई लड़ रही डॉ. बेला तुर्के ने बताया कि जब छात्रों को रात में ले जाया गया तो उनके घर वालों को भी नहीं पता था कि कहाँ ले जाया गया है इसके बाद अन्य छात्रों ने डॉक्टर बेला तुर्की से संपर्क किया और फिर कुछ प्रयासों के बाद छात्रों को जमानत पर रिहा किया गया . उन्होंने बताया कि बीबीएयू के छात्र अपने मान- सम्मान और डॉ. भीमराव आंबेडकर के द्वारा दिए सविंधान के तहत अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति वर्गों के उत्थान के लिए संसद द्वारा पारित विशेष अधिनियम द्वारा स्थापित बाबा साहब अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के छात्र-छात्राओं को विवि परिसर में बाबा साहब की जयंती मनाने से रोका गया और जब छात्र आंदोलित हुये तो उन्हें मारा गया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
उन्होंने सामाजिक संगठनों से अपील है कि कि इन बेकसूर छात्रों के साथ हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के विरुद्ध तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि नेशनल कोर्डिनेटर आकाश आनंद , लखनऊ बसपा पूर्व जिला प्रभारी डॉ. बेला तुर्के कौशल और बसपा के शीर्षस्थ पदाधिकारी सांसद माननीय रामजी गौतम, एवं बहुजन समाज के महेन्द्र राम जी, पूर्व छात्र पासी जय वीर सिंह के साथ ही वरिष्ठ वकीलों की टीम एड. परशुराम कनौजिया, एड. सरजू राम, एड. अरविंद कुमार, एड चंदन प्रसाद, एड जे सविता नन्दन, एड. राजीव कु, एड रामराज, एड. रविकांत लगातार मेहनत से सभी बच्चे जेल से बाहर आ गये हैं ।







